8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकअप से रौंदकर युवक की हत्या, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना CCTV में कैद

-पिकअप वाहन से रौंदकर युवक की हत्या-टक्कर से हवा में उछलकर पहिये के नीचे आया युवक-गाड़ी बैक लेकर दोबारा रौंदा-CCTV में कैद हुई मौत की तस्वीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 May 2022, 3:37 PM IST

News

पिकअप से रौंदकर युवक की हत्या, रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना CCTV में कैद

गुना. मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों के हत्याकांड के मामला अभी शांत भी नहीं हुआ थ कि, एक और हत्याकांड ने शहरभर में सनसनी फैला दी है। यहां स्थित बिलोनिया वेयरहाउस में एक ड्राइवर ने यहीं काम करने वाले हम्माल को पिकअप से रौंदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले ही दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको बता दें कि, शहर के घोसीपुरा में रहने वाले 34 वर्षीय पहलवान केवट बिलोनिया स्थित वेयरहाउस पर हम्माली का काम करता था। बुधवार सुबह वो घर से काम के लिए निकला था। शाम 6 बजे काम खत्म करने के बाद जब वो घर लौट रहा था, तभी वेयर हाउस कैंपस में पीछे से आए पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वाहन से टकराकर पहलवान केवट उठलकर सामने की ओर जमीन पर जा गिरा। यहां पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी रिवर्स लेकर एक बार और उसे बुरी तरह रौंद दिया। युवक को तत्काल ही अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- महिला पटवारी को भारी पड़ गई मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा सनकी


CCTV में दिखी रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना

मृतक के परिजन ने जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। घटना वेयरहाउस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसमें साफ तौर पर देखा गया कि, पिकअप सड़क किनारे पहले से खड़ी है। पहलवान केवट आते हुए दिखता है, ठीक तभी ड्राइवर ने गाड़ी घुमाकर उसकी ओर मोड़ी और रफ्तार बढ़ाते हुए उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी घुमाते हुए उसने साइड की एक दीवार से टकरा दी। इसके बाद एक बार फिर वो गाड़ी बैक करता दिखा है।

यह भी पढ़ें- जादू-टोने से पैसे डबल करने का करते थे दावा, कई राज्यों में ठग चुके हैं ये बदमाश


पैसों के लेनदेन को लेकर एक दिन पहले हुआ था विवाद

मृतक के परिजन का कहना है कि, पिकअप ड्राइवर से पहलवान का एक दिन पहले ही विवाद हुआ था। पैसों के लेन-देन को लेकर ये विवाद था। एक दिन बाद ही ये घटना हुई है।टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में ड्राइवर पर केस कर जांच शुरू की है।