ग्वालियर. मेट्रीमोनियल साइट पर एक युवक से दोस्ती करना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की महिला पटवारी भारी पड़ गया है। बताया जा रहा है कि, दोस्ती के बाद महिला पटवारी ने युवक से मुलाकात की थी, जिसके कुछ फोटोज युवक ने ले लिए थे। महिला पटवारी का कहना है कि, उसकी मंगनी हो गई है, जिससे नाराज सनकी युवक अब उसे उन्हीं फोटोज को वायरल करने धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहा है। महिला पटवारी का आरोप है कि, युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की है।