
15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया
गुना . विधानसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आते ही नामांकन भरने का दौर तेज हो चुका है। राष्ट्रीय दलों से संबद्ध प्रत्याशियों के साथ ही मध्य क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिले गुना, अशोकनगर, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा की विधानसभा क्षेत्र से 15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान दावेदारों में अब तक संपत्ति के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा पर भारी दिखाई दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ट कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह और बेटे जयवर्धन भी गुरुवार को नामांकन दाखिल करने वालों में शामिल रहे।
चाचा-भतीजे ने क्रमश: चांचौड़ा और राघौगढ़ क्षेत्र के लिए दावेदारी पेश की। इनके द्वारा प्रस्तुत किए गए आय ब्यौरा में लक्ष्मण सिंह 200 करोड़ रुपए से अधिक चल संपत्तियों के साथ सबसे अमीर प्रत्याशियों में शामिल हैं। अब तक नामांकन दाखिल करने वालों में कांग्रेस के पास सर्वाधिक करोड़पति उम्मीदवार हैं, जबकि लखपतियों में भाजपा आगे है। इस सूची में शामिल करोड़पतियों में लक्ष्मण सिंह के बाद राघौगढ़ के ही भाजपा प्रत्याशी हीरेंद्र सिंह बना का नाम आता है, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जयवर्धन सिंह तीसरे नंबर पर हैं।
चांचौड़ा : लक्ष्मण सिंह (कांग्रेस)
स्वयं - 8,65,260
पत्नी - कुछ नहीं
क्रिमिनल रेकार्ड: नहीं
कैश इन हैण्ड
स्वयं: 6,99,000
पत्नी: 4,50,700
कैश इन बैंक
स्वयं: 1,12,31,908
पत्नी: 9305 रुपए
कुल संपत्ति
चल:24,99,62,191 रुपए
पत्नी- 57,83,272 रुपए
अचल: स्वयं-5,74,000
पत्नी-13,39,697 रुपए
वाहन: एक कार
पत्नी : नहीं
जेवर: स्वयं 2,65,888 रुपए
पत्नी - 48,82081 रुपए
शस्त्र: स्वयं- नहीं
पत्नी: नहीं
बीमा: 15000 रुपए
पत्नी- नहीं
--
राघौगढ़: हीरेन्द्र सिंह बना (भाजपा)
स्वयं - 1347440
पत्नी - कुछ नहीं
क्रिमिनल रेकार्ड: 05
कैश इन हैण्ड
स्वयं: 1725516 रुपए
पत्नी: 1250650 रुपए
कैश इन बैंक
स्वयं: 314293 रुपए
पत्नी: 308122 रुपए
कुल संपत्ति
चल:24,99,62,191 रुपए
पत्नी- 57,83,272 रुपए
अचल: स्वयं-5,74,000
पत्नी-13,39,697 रुपए
वाहन: तीन कारें
जेवर: स्वयं- 187 ग्राम सोना कीमत- 11 59400 रुपए
पत्नी - 418 ग्राम सोना आदि कीमत- 3,6,73,800 रुपए
शस्त्र: स्वयं- पिस्टल
पत्नी- एक पिस्टल और एक रायफल
बीमा: 1,621,888 रुपए
पत्नी- कुछ नहीं
----
राघौगढ़ : जयवर्धन सिंह (कांग्रेस)
स्वयं - 850577
पत्नी - 18,28,950
क्रिमिनल रेकार्ड: 01
कैश इन हैण्ड
स्वयं:7,20,611 रुपए
पत्नी: 79,104 रुपए
कैश इन बैंक
स्वयं: 3,49,14, 481
पत्नी: 14,68,744
कुल संपत्ति
चल: 6,97,59,011 रुपए
पत्नी- 4,64,70,997 रुपए
अचल:
स्वयं-5,48,00,000
पत्नी- 2,54,21,000 रुपए
वाहन: कोई नहीं
पत्नी: नही
जेवर:
स्वयं- 2,77,87,773 रुपए
पत्नी - 4,27,09,174 रुपए
शस्त्र: स्वयं- नहीं
पत्नी- नहीं
बीमा: 58,61,810 रुपए
पत्नी- 15,94,971 रुपए
Published on:
27 Oct 2023 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
