5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में हो सकता था लोनावला जैसा भयानक हादसा, पानी के सैलाब में फंसे 10 लोग, देखें वीडियो

Flood: झरने पर पिकनिक मनाने गए थे 10 युवक, अचानक आया पानी का सैलाब, पत्थरों पर फंसे रहे युवक..।

2 min read
Google source verification
MP Flood

Flood: मध्यप्रदेश हो रही लगातार बारिश के कारण सभी बांध भर चुके हैं और इसके कारण लगातार उनसे पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण नदियां उफान मार रही हैं। गुना राजगढ़ जिले में भी भारी बारिश के बाद रविवार को राजगढ़ जिले के बांकपुरा डैम के गेट खोलने के बाद एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। दरअसल डैम के गेट खोलने के बाद घोड़ा पछाड़ नदी में पानी का सैलाब आ गया और इसी पानी के सैलाब में 10 लोग फंस गए। ये सभी लोग नदी में नहाने के लिए गए थे।
देखें वीडियो-

पानी के सैलाब के बीच फंसी 10 जिंदगियां


राजगढ़ जिले में स्थित बांकपुरा डैम के गेट खुलने के बाद डैम के नीचे यानी चांचौड़ा के बार्डर इलाके के मुरेला गांव के पास से निकली घोड़ापछाड़ नदी के के झरने में नहाने आए 10 युवक बढ़े हुए जल स्तर में फंस गए। सभी युवक नदी के बीच के पत्थर पर थे और चारों तरफ से पानी तेज गति से बह रहा था। जब लोगों ने उन्हें नदी के बीच फंसा देखा तो हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद चांचौड़ा पुलिस थाना, बीनागंज पुलिस चौकी और राजगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें- छतरपुर पत्थरबाजी के आरोपी मौलाना इरफान की निकली हेकड़ी, वीडियो में देखें पहले और अब के बयान

2 घंटे तक अटकी रहीं सांसें

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाढ़ में फंसे सभी 10 युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया गया है कि ये युवक नदी के झरने पर पार्टी करने के लिए गए थे और तभी पानी बढ़ गया और सभी फंस गए। सभी युवक गुना जिले के बापचा लहरिया गांव के बताए गए हैं। जिनके नाम गगन शर्मा, मोहित शर्मा, विकास शर्मा, अर्जुन, चन्द्रशेखर, कान्हा, नीरज, सुमित, मैगेश शर्मा,अनुज बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी को यूपी,राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जोड़ने बनेंगे नए हाईवे, जानें पूरी जानकारी