29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति कमरे में युवती से करता ज्यादती और पत्नी गेट पर देती थी पहरा

mp news: 22 साल की युवती से रेप के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी व देवर को गिरफ्तार किया, आरोपी महिला के घर में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी युवती।

2 min read
Google source verification
GUNA

beauty parlor owner made her husband rape a young woman (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के गुना में एक 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि इस वारदात में एक महिला भी शामिल है जो कि खुद अपने पति से युवती का रेप कराती थी। आरोपी महिला ब्यूटी पार्लर संचालिका है और पीड़ित युवती उसके पास ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका उसे पति के कमरे में जबरदस्ती भेजने के बाद खुद बाहर दरवाजे पर पहरा दिया करती थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ब्यूटी पार्लर का काम सीखने आती थी युवती

पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया है कि वो ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए गुलाबगंज में रहने वाली यास्मीन खान के यहां जाती थी। यास्मीन का पति शरीफ खान भी अक्सर वहां पर मौजूद रहता था। करीब चार महीने पहले यास्मी ने उसे काम के बहाने घर बुलाया था। जब वो घर वो घर पहुंची तो यास्मीन घर पर नहीं थी और उसका पति शरीफ घर में मौजूद था। वो घर पर यास्मीन के आने का इंतजार कर रही थी इसी दौरान आरोपी शरीफ ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ तो बताया तो बदनाम कर देगा और जान से मार देगा। आरोपी की धमकी से डरकर वो चुप रही और किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया।

पति आबरू लूटता और पत्नी गेट पर पहरा देती थी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन बाद जब यास्मीन को उसके पति शरीफ की काली करतूत के बारे में बताया तो यास्मीन ने नजरअंदाज करते हुए कहा कि किसी को कुछ मत बताना इसके बाद यास्मीन भी अपने पति के मंसूबों में उसका साथ देने लगी और उसे कई बार फोन पर घर बुलाया और धमकाकर पति के साथ कमरे में भेजा। पीड़िता के मुताबिक कमरे में यास्मीन का पति शरीफ उसके साथ ज्यादती करता था और यास्मीन कमरे के गेट पर पहरा देती रहती थी।

शनिवार को भी जबरदस्ती करने की कोशिश की

शनिवार को भी आरोपियों ने उसे घर पर बुलाया था। जब वो घर पहुंची तो घर पर यास्मीन उसका पति शरीफ और देवर मुवीन खान थे। घर पहुंचते ही शरीफ उसे जबरदस्ती कमरे में ले जाने लगा जिसका उसने विरोध किया और हाथापाई में शरीफ गिरकर घायल हो गया। इसी बीच पीड़िता के परिजन को खबर लगी तो वो यास्मीन के घर पहुंचे और अपने साथ मुझे थाने लेकर पहुंचे जहां शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी यास्मीन और शरीफ के साथ ही देवर मुवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।