14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल पहले महिला ने लिया था संकल्प, निधन के बाद हुआ नेत्रदान, दो लोगों का जीवन रोशन

शहर के सदर बाजार इलाके में रहने वालीं एक महिला अपनी मौत के बाद नेत्रदान करके दो लोगों का जीवन रोशन कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
News

10 साल पहले महिला ने लिया था संकल्प, निधन के बाद हुआ नेत्रदान, दो लोगों का जीवन रोशन

गुना. मध्य प्रदेश के गुना शहर के सदर बाजार इलाके में रहने वालीं एक महिला अपनी मौत के बाद नेत्रदान करके दो लोगों का जीवन रोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि, महिला ने 10 साल पहले नेत्रदान करने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के अनुसार, उनके निधन के बाद परिवार के लोगों ने महिला की उनकी दोनों आंखें डोनेट कर दीं। लायंस आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पहुंचकर उनके द्वारा दान की जाने वाली दोनों आंखें निकालकर गुना से इंदौर के आई बैंक भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला द्वारा दान की गई आंखों को दो अलग अलग लोगों लगाई गई हैं।

बता दें कि, शहर के सदर बाजार में रहने वाले व्यवसायी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल की पत्नी शारदा देवी का 70 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वो कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। परिवार वालों ने बताया कि, करीब 10 साल पहले उन्होंने नेत्रदान का संकल्प ले लिया था। उनके इसी संकल्प को पूरा करने के लिए परिवार वालों ने नेत्रदान करने की बात कही। उन्होंने डॉक्टरों को फोन कर संकल्प से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें- हिजाब विवाद में सांसद प्रज्ञा ठाकुर की भड़काऊ एंट्री, बोलीं- भारत में हिजाब की आवश्यकता नहीं


गुरुवार को हुआ अंतिम संस्कार

जानकारी लगते ही शहर के लायंस आई हॉस्पिटल की टीम महिला के घर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उनकी दोनों आंखें निकालीं। डॉक्टरों ने आंखें निकालकर इंदौर के आई हॉस्पिटल भिजवा दी हैं। बताया जा रहा है कि, किसी जरूरतमंदों के लिए दान की गई आंखों को दो लोगों को लगा भी दिया गया है। गुरुवार शाम को महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बड़ी संख्या में शहर के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल...