8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सुसाइड नोट में 17 बार सॉरी’: गुरुग्राम में 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, मोबाइल चैट ने खोले प्रताड़ना के राज

Gurugram Student Suicide Case: गुरुग्राम में 12वीं की छात्रा ने ट्यूशन जाते समय एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को छात्रा के बैग से 2 पन्नों का नोट मिला है जिसमें 17 बार 'सॉरी' लिखा है। मोबाइल चैट से भी आरोपी द्वारा परेशान किए जाने के सबूत मिले हैं।

2 min read
Google source verification
Gurugram Student Suicide Case

गुरुग्राम में 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी ( AI PHOTO )

12th Student Suicide Haryana: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। छात्रा के बैग से बरामद दो पन्नों के सुसाइड नोट और मोबाइल में मिली चैट्स ने इस आत्महत्या के पीछे छिपे खौफनाक सच को उजागर कर दिया है। सुसाइड नोट के अंत में छात्रा ने 17 बार 'सॉरी' लिखकर अपने माता-पिता से माफी मांगी है।

ट्यूशन जाते वक्त पीछा करता था आरोपी

मृतक छात्रा प्रिशा कुमारी (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ खोह गांव में रहती थी। उसका परिवार मूल रूप से बिहार के रोहतास का रहने वाला है। प्रिशा पढ़ाई में काफी होनहार थी और हमेशा अच्छे अंक लाती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह एक युवक की हरकतों से बेहद परेशान थी। सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपी युवक उसे ट्यूशन जाते समय रास्ते में तंग करता था और उसे लगातार धमकियां दे रहा था।

खाली घर में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब पिता दोपहर में काम से घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को कमरे में फंदे से लटका पाया। घर में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब प्रिशा के स्कूल बैग की तलाशी ली, तो वहां से दो पन्नों का एक भावुक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए उस युवक को जिम्मेदार ठहराया है जो उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था।

चैट और सुसाइड नोट में '17 बार सॉरी'

पुलिस जांच में प्रिशा के मोबाइल फोन से कुछ ऐसी सोशल मीडिया चैट्स मिली हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि वह उस युवक से पीछा छुड़ाना चाहती थी। चैट में युवक द्वारा दबाव बनाने और पीछा करने की बातें सामने आई हैं। नोट के अंत में छात्रा का दर्द साफ झलकता है, जहां उसने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए 17 बार 'सॉरी' लिखा है।

पुलिस की कार्रवाई

गुरुग्राम पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल चैट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस आरोपी युवक की तलाश कर रही है जिसका जिक्र सुसाइड नोट में किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हुई बातचीत और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग