30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राधिका यादव के ‘कारवां’ ने पकड़ी रफ्तार, एक्टर इनामुल हक बोले-एक भी पैसा नहीं रखूंगा

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम निवासी अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के बाद उनका म्यूजिक वीडियो 'कारवां' तेजी से वायरल हुआ है। इसको लेकर राधिका के साथ काम करने वाले एक्टर इनामुल हक ने बड़ा ऐलान किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुडगाँव

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 16 Jul 2025, 5:08 PM IST

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव के 'कारवां' ने पकड़ी रफ्तार, एक्टर इनामुल हक बोले-एक भी पैसा नहीं रखूंगा

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में बेवजह घसीटा गया एक्टर इनामुल हक का नाम। (फोटो सोर्सः सोशल मीडिया)

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम निवासी अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर राधिका यादव और एक्टर इनामुल हक का एक म्यूजिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि राधिका यादव की हत्या से कुछ लोग इस वीडियो को जोड़कर मामले को लव जिहाद का एंगल दे रहे थे। इसपर एक्टर इनामुल हक ने मीडिया को इंटरव्यू देकर इस मामले पर सफाई पेश की थी। इनामुल हक ने बताया था कि उनका राधिका के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था, निजी तौर पर वह राधिका को बहुत ज्यादा नहीं जानते थे। अब एक बार फिर उन्होंने राधिका यादव के साथ शूट किए गए म्यूजिक वीडियो 'कारवां' को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

हत्या से एक साल पहले शूट किया गया था म्यूजिक वीडियो

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव और एक्टर इनामुल हक द्वारा फिल्माए गए इस म्यूजिक वीडियो 'कारवां' को हत्या से एक साल पहले शूट किया गया था, लेकिन अब यह सुर्खियों में आया है। इससे पहले इस वीडियो को ज्यादा लोगों ने देखा नहीं था, लेकिन राधिका यादव की हत्या के बाद अचानक सोशल मीडिया पर इसके व्यूज और रीच बढ़ने लगी है। इस बीच इनामुल हक ने इस वीडियो को लेकर एक अहम घोषणा की है।

राधिका के वीडियो पर एक्टर इनामुल हक ने लिया ये फैसला

उन्होंने साफ किया है कि 'कारवां' म्यूजिक वीडियो से अब जो भी कमाई होगी। वह पूरी की पूरी दान कर दी जाएगी। उनका कहना है कि वह इस वीडियो से एक भी रुपया अपने पास नहीं रखेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "वीडियो को अब लाखों लोग देख रहे हैं, लेकिन इसका जो भी रेवेन्यू आएगा, वह मैं चैरिटी में दूंगा। यह मेरा नैतिक फैसला है।" इनामुल हक का कहना है कि राधिका यादव की मौत की जांच अब भी जारी है, लेकिन इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से उन्हें गहरी ठेस पहुंची है।

राधिका हत्याकांड में बेवजह घसीटा गया नाम

एक्टर इनामुल हक का कहना है कि उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा गया। जबकि उनका राधिका से कोई निजी संबंध नहीं था। इस बीच वायरल हो रहे वीडियो से होने वाली कमाई को चैरिटी में देने का इनामुल हक का फैसला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया था कि राधिका के पिता ने उसकी हत्या इसलिए की, क्योंकि उसका रिश्ता इनामुल हक से बन गया था। इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर 'लव जिहाद' जैसे शब्द भी ट्रेंड करने लगे।

राधिका यादव और इनामुल हक के बताए गए निजी रिश्ते

इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनामुल हक और राधिका यादव के प्रोफेशनल रिश्ते को निजी बताकर अफवाहें भी फैलाई गईं। इन आरोपों पर इनामुल हक ने सफाई देते हुए कहा कि उनका राधिका से सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था। उन्होंने कहा, "हमने सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो पर साथ काम किया था। उस दौरान भी हम दोनों की कोई पर्सनल बातचीत नहीं हुई।" इनामुल हक ने कहा कि पहले राधिका के साथ शूट किए म्यूजिक वीडियो 'कारवां' को ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली, लेकिन राधिका की हत्या के बाद अचानक इसकी रीच और व्यूज बढ़े हैं।

कारवां की शूटिंग पर दिया था गुडलक अमाउंट

उन्होंने यह भी बताया कि यह वीडियो एक पेड प्रोजेक्ट नहीं था। राधिका को इस वीडियो के लिए कोई बड़ी रकम नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, "हमने उन्हें सिर्फ एक गुडलक अमाउंट दिया था, जो कि 1000 से 1500 रुपये के बीच था। हमें यह नहीं पता था कि वह एक समृद्ध परिवार से आती हैं। अगर हमें यह जानकारी होती तो राधिका को यह अमाउंट देने में भी शर्म आती। अब राधिका के साथ शूट किया गया ये वीडियो जब तक इंटरनेट पर रहेगा और इससे मंथली रेवेन्यू आता रहेगा, तब तक मैं उसे खुद नहीं लूंगा। यह सब मैं समाजसेवा में दूंगा।"