8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागालैंड में बड़े चाव से कुत्ते का मांस खाते है लोग, असम से कुत्ते हो रहे सप्लाई

Facts Of Nagaland: असम ( Assam ) से कुछ लोग कुत्ते बस्तों में भरकर नगालैंड बेचने के लिए ले जाते हैं। इस प्रक्रिया में अनेक कुत्ते मारे जाते हैं। बस्तों में भरने के कारण यह दम घुटकर मर जाते हैं...

2 min read
Google source verification
Facts Of Nagaland

Assam Cops seize dogs meant to be for meat in Nagaland

(गुवाहाटी,राजीव कुमार): कुत्ता प्रभुभक्त माना जाता है। वह अपने मालिक की रखवाली करता है। लेकिन देश का एक ऐसा राज्य है जहां कुत्ते का मांस बड़े चाव से खाया जाता है। जी हां,आप चौकिए पर नागालैंड ( Nagaland ) में कुत्तों का मांस बड़े चाव से खाया जाता है। इसलिए असम से कुछ लोग कुत्ते बस्तों में भरकर नगालैंड बेचने के लिए ले जाते हैं। इस प्रक्रिया में अनेक कुत्ते मारे जाते हैं। बस्तों में भरने के कारण यह दम घुटकर मर जाते हैं।

गोलाघाट जिले के बरपथार में पुलिस ( Assam Police ) ने नागालैंड अवैध तरीके से ले जा रहे 22 कुत्तों को जब्त किया। इनमें से 10 पहले ही मारे जा चुके थे। गोलाघाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पनेशर ने कहा कि दस कुत्ते इसमें मरे पाए गए। इनका पोस्टमार्टम स्थानीय सरकारी पशु डाक्टरों ने मौत के कारणों को जानने के लिए किया है। वहीं जिंदा 12 कुत्तों की देखभाल जिला पशुपालन विभाग कर रहा है। पनेशर ने कहा कि इन कुत्तों को असम के देरगांव से नागालैंड के अवैध बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। हमने एक मामला धारा 379 (चोरी के जुर्म के लिए), 428(शैतानी से हत्या), पशुओं के साथ क्रूरता की रोकथाम कानून 1960 के तहत मामला दर्ज किया है। हमने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ ही माल भर्ती ट्रक को जब्त कर लिया है। जांच जारी है।

कुत्तों को ले जा रहा ट्रक बरपथार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक युवक भी घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने ट्रक की तलाशी ली तो कुत्तों को बस्तों में बंधा पाया। जांच करने वाले पुलिस अधिकारी का कहना था कि ट्रक के पास कुत्तों को लाने-ले जाने का या बेचने का असम या नागालैंड का लाइसेंस नहीं था। कुछ तस्कर ऊपरी असम से लावारिस कुत्तों को पकड़कर अवैध तरीके से नागालैंड ले जाते हैं।

पूर्वोत्तर भारत से जुड़ी ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे...

यह भी पढे:नागालैंड अपने स्तर पर शुरु करने जा रहा है नागरिक पंजीयन का कार्य