गौहाटी विश्वविद्यालय देश का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय रहा है, जहां पर हिन्दी में शोध करने वाले शोधार्थियों को अपना शोधपत्र अंग्रेजी में तैयार कर देना पड़ता था। यह शोधार्थियों के लिए जटिल कार्य था। शोधार्थी पहले पूरा शोधपत्र अपनी भाषा में तैयार करते थे, फिर उसे अंग्रेजी में अनुवाद कराके जमा करते थे।