6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिजोरम में ड्रग्स से गत वर्ष 54 मौतें, 3 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

( Mizoram News ) पिछले एक साल के दौरान मिज़ोरम में नशीले पदार्थों ( Drugs deaths in Mizoram ) के सेवन से 54 लोगों की मौत हुई है। राज्य में विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से हुई मौतें चौकाने वाली हैं। 2018 की तुलना में 2019 राज्य में नशीले पदार्थों के सेवन से मरने वाले लोगों और ( Increasing drugs deaths ) इनके अवैध कारोबार में शामिल होने वाले लोगों की गिरफ्तारी के आंकड़ों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुयी हैं।

2 min read
Google source verification
मिजोरम में ड्रग्स से गत वर्ष 54 मौतें, 3 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

मिजोरम में ड्रग्स से गत वर्ष 54 मौतें, 3 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

आइज़ोल। ( Mizoram News ) पिछले एक साल के दौरान मिज़ोरम में नशीले पदार्थों ( Drugs deaths in Mizoram ) के सेवन से 54 लोगों की मौत हुई है। राज्य में विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से हुई मौतें चौकाने वाली हैं। 2018 की तुलना में 2019 राज्य में नशीले पदार्थों के सेवन से मरने वाले लोगों और ( Increasing drugs deaths ) इनके अवैध कारोबार में शामिल होने वाले लोगों की गिरफ्तारी के आंकड़ों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मिज़ोरम सरकार का आबकारी और नशाखोरी विभाग ने राज्य में नशीले पदार्थों के सेवन से 2019 के दौरान हुई मौतों के आकड़ें सार्वजनिक किए हैं।

अकेले हेरोइन से 27 मौतें
नशीले पदार्थों में हेरोइन के नशे से 27 लोगों की जाने गई। बाकी 27 मौते अन्य नशीले पदार्थों के गलत इस्तेमाल से हुई हैं। कुल मौतों में से 50 फीसदी मौतें हेरोइन के नशे से हुई हैं। 2019 में राज्य का आबकारी और व्यसन निषेध विभाग ने कुल 12.5 किलो हेरोइन जब्त की थी। इसी साल में 3,254 लोगों को नशीले पदार्थों के प्रतिबंधित व्यापार, भंडारण और आपूर्ति करने के मामलों में गिरफ्तार किये गये, जिनमें 35 विदेशी नागरिक भी हैं।

यह है नशे का ट्राईऐंगल

राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार मिज़ोरम में नशीले पदार्थों खासकर हेरोइन की आपूर्ति पड़ौसी देश म्यांमार और पड़ौसी राज्यों से होती हैं। अधिकांश नशीले पदार्थ राज्य में दक्षिण-पूर्वी एशियन देशों खाकर म्यांमार और थाइलेंड से आ रहे हैं और थोड़ी मात्रा में बांग्लादेश से भी आते हैं। बांग्लादेश से नशीले पदार्थ हवाई मार्ग से आते हैं वही थाइलेंड और म्यांमार से ये पदार्थ भारत-म्यांमार सीमा से अवैध तरीकों से आते हैं। नागलैंड, मणिपुर और मिज़ोरम से लगी भारत-म्यांमार सीमा से नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार होता हैं। मिज़ोरम, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ 820 किलोमीटर की लंबी सीमा हैं।

43 साल में हो चुकी 1460 मौतें
आबकारी और व्यसन पदार्थ निषेध विभाग ने पिछले 43 सालों के राज्य में नशीले पदार्थों के सेवन से हुई मौतों के आंकड़ें जारी किये हैं। राज्य में 1984-2019 के बीच कुल 1460 लोगों की मौतें नशीले पदार्थों के सेवन से हुई हैं, जिनमें 1963 महिलाओं की मौते भी शामिल हैं। अभी हाल ही में राज्य सरकार ने स्कूल और कॉलेज शिक्षा पाठ्यक्रम में नशाखोरी पर जानकारी देने के लिए एक अध्याय शामिल करने का निर्णय लिया था।

चर्च और जन संगठनों से आहï्वान
इसके अलावा राज्य सरकार ने नागरिक समाज संगठनों जैसे यंग मिज़ो असोशिएशन, वाईएमए, मिज़ो चर्च, संगठन, मिज़ो छात्र संघ जैसे जन संगठनों की नशा के खिलाफ सरकार की लड़ाई में शामिल होने और सहयोग देने का आहï्वान किया हैं। अभी हाल ही में राज्य के गृहमंत्री ललचामलियाना ने राज्य में नशीले पदार्थों पर काबू पाने में और शराब सेवन जैसे मामलों में यूनिसेफ़ का सहयोग मांगा हैं।