होली, गुड फ्राइडे, ईद-उल-फितर, गुड़ी पड़वा, नवदुर्गा महोत्सव, रामनवमी और चैती चांद को लेकर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने हालही में शांति समिति की बैठक ली। इस बैठक में सामाजिक संगठनों को निर्देशित किया गया कि लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। ऐसे में बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम न करें। यहां तक की त्यौहारी सीजन में लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी अलग से परमिशन लेनी पड़ेगी।