
women
MP News: एमपी के ग्वालियर शहर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के 23 सरकारी अस्पतालों में एचआरपी क्लीनिक लगाकर 1074 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 463 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के रूप में चिन्हित किया गया।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर माह की 9 व 25 तारीख की चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाकर हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। इसी के तहत बुधवार को एचआरपी क्लीनिक लगाई गई।
सीएमएचओ डॉ सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 23 स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित हुई एचआरपी क्लीनिक में 1074 गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोवबिन सहित खून की अन्य जांचे और यूरिन की जांच भी कराई गई। इनमें से 463 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया।
इनमें से 11 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 175 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की गई। इसके साथ ही 31 महि लाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया। वहीं महिलाओं को फल और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया।
जिले में जिन 23 स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाई गई। इनमें जिला चिकित्सालय मुरार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापूर, भितरवार, मोहना, डबरा व दीनदयाल नगर शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उटीला, चीनौर, वीरपुर, आतरी, पिछोर व कुलैध, प्रसूति गृह माधौ गंज व बिरलानगर, यूपीएचसी लक्ष्मीगंज, हुरावली, पंतनगर, ठाठीपुर, बहोड़ापुर, निम्माजी की खो व सिविल हॉस्पिटल हजीरा , सिविल डिस्पेंसरी जनकगंज व सिविल अस्पताल हेम सिंह की परेड शामिल हैं।
Updated on:
10 Apr 2025 03:19 pm
Published on:
10 Apr 2025 03:17 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
