
मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी, बनाई जीत की ये स्ट्रेटजी
मध्य प्रदेश के लिए ये चुनावी साल है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष के साथ साथ अन्य राजनीतिक दल भी राज्य में चुनावी बिगुल भूंकने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने भी एमपी में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में सूबे के ग्वालियर शहर में आम आदमी पार्टी ने बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करते हुए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्वालियर जिले के साथ साथ भिंड, मुरैना, गुना और टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों से 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में AAP के राष्ट्रीय संगठन महांमत्री और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ये ऐलान किया कि, आम आदमी पार्टी 2023 में प्रदेश की 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारते हुए चुनावी रण में कूदेगी। उन्होंने ये भी वादा किया कि, अगर मध्य प्रदेश में AAP की सरकार बनती है तो यहां भी दिल्ली की तर्ज़ पर राशन, बिजली, पानी फ्री में दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश पर AAP की नजर
चुनावी साल में आम आदमी पार्टी ने भी मध्य प्रदेश में चुनावी ताल ठोक दी है। इसी के चलते ग्वालियर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने लोगों को जोड़ने के लिए मिस कॉल नंबर भी जारी किया गया। बता दें खास बात यह है कि, पंजाब और दिल्ली में अपनी सरकार बनाने के बाद अब मध्य प्रदेश पर भी आम आदमी पार्टी की निगाहें टिक गई हैं।
AAP के चुनाव में उतरने से क्या उतार चढ़ाव हो सकता है ?
वहीं, राजनीतिक जानकारों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करके प्रदेश कांग्रेस की टेंशन अधिक बढ़ाई है। अगर आम आदमी पार्टी गुजरात की तरह ही मध्य प्रदेश में भी वोटों में सेंध लगाने में कामयाब होती है तो सबसे ज्यादा नुकसान यहां भी कांग्रेस को ही उठाना पड़ सकता है। यह सिर्फ विधानसभा चुनाव के लिए नहीं, बल्कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
Published on:
02 Mar 2023 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
