
AAP का BJP पर गंभीर आरोप, ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की तुलना, बोले- भाजपा किडनैपिंग गैंग
ग्वालियर. आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी तुलना ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की है। संजय सिंह ने कहा कि, भाजपा एक किडनैपिंग गैंग बन गई है। महाराष्ट्र उसका एक ताजा बड़ा उदाहरण है। ये लोकतंत्र पर बड़ा आघात है, हमला है।
ग्वालियर में महापौर प्रत्याशी डॉ. रुचि गुप्ता के समर्थन में रोड शो करने आए सांसद संजय सिंह ने वादा किया कि, अगर हमारी पार्टी की महापौर चुनकर आती हैं तो आप लोग अपने घर की संपत्ति कर की रसीदें फाड़ दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि, हम संपत्ति कर माफ करेंगे और कमर्शियल टैक्स हाफ करेंगे। टैक्स हटाने के बाद नगर निगम की आय की आय की भरपाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि, नगर निगम के पास खुद के भी आय के कई सोर्स होते हैं और केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाला अनुदान भी होता है।
'भाजपा' पर 'आप' का हमला
सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा आज एक MLA किडनैपिंग गैंग बन गई है। जैसे ट्रेनों में जहर खुरानी गिरोह चलता है, भाजपा भी वैसा ही गिरोह बन गई है, महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ वो इसका ताजा और बड़ा उदाहरण है और ये लोकतंत्र पर गहरा आघात और हमला है।
ईडी भाजपा का कार्यालय बना- संजय सिंह
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, आज ईडी भाजपा का कार्यालय बन गई है, विजय माल्या, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी जैसे लोग अरबों रुपए लेकर भाग गए, तब ईडी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने उदयपुर की घटना को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।
Published on:
03 Jul 2022 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
