
weather
देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन चक्रवातीय घेरे बने हुए थे। इस कारण हवा का रुख दक्षिण पूर्वी हो गया था। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही थी। इससे बुंदेलखंड के क्षेत्र में बारिश हुई है, लेकिन नमी के कारण शहर में बादल छाए। अधिकतम तापमान 25.2 डिसे रिकॉर्ड हुआ। सामान्य से 0.2 डिसे कम रहा। हवा भी चली। इस वजह से हल्की ठंडक का अहसास हुआ है।
सामान्य से 0.1 डिसे अधिक रहा। रात में सर्दी का सितम कम हुआ है। दिन में बादल छाने से तेज धूप नहीं हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी को आसमान साफ हो जाएगा। 16 फरवरी से दो दिन के लिए उत्तरी हवा चलेगी। जिससे सर्दी बढ़ सकती है। 17 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आ रहा है। इसके असर से मौसम बदल सकता है।
ये सिस्टम सक्रिय, इससे मौसम प्रभावित
-दक्षिण हरियाणा व मराठवाड़ा के ऊपर चक्रवातीय घेरा 14 फरवरी को कमजोर पड़ जाएगा। इससे अभी हवा में नमी आ रही है।
-15 फरवरी से उत्तरी हवा चलेगी। 17 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा।
अधिकतम तापमान- 25.2 डिसे
न्यूनतम तापमान- 10.5 डिसे
Updated on:
30 Oct 2024 04:02 pm
Published on:
14 Feb 2024 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
