
Adeno virus
इस बीमारी के जेएएच के साथ अन्य सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में पीड़ित मरीज तेजी से पहुंच रहे है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज जेएएच की ओपीडी में पहुंच रहे है। वहीं अब सिविल अस्पताल हजीरा में भी इन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
मौसम बढ़ा रहा संक्रमण
डॉ.हरिसिंह कुशवाह, नेत्र रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल का कहना है कि हल्की बारिश के बाद गर्मी और उमस बढ़ने से इस बार आई फ्लू के मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है। इस बीमारी में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी पीडित है। इसमें ठीक होने में छह से सात दिन का समय लग रहा है।
डॉ. डीके शाक्य, विभागाध्यक्ष नेत्र रोग, जीआरएमसी का कहना है कि आई फ्लू के मामले ज्यादा सामने आ रहे है। इसके बचाव का सबसे बेहतर उपाय है कि लोग आंखों से हाथ को दूर रखें। बार- बार आंख छूने पर यह बीमारियां फैलती है।
जेएएच में 315, सिविल अस्पताल में 200 मरीज
सोमवार को जेएएच की ओपीडी में 315 मरीज और सिविल अस्पताल हजीरा में 200 लोग आंखों को लेकर आए। इसमें जेएएच में 150 और सिविल अस्पताल में 185 लोग आईफ्लू से पीड़ित आए। जिसमें कई लोगों की तो आधी से ज्यादा आंखें खुल भी नहीं पा रही है।
यह हैं लक्षण
● आंखो में लाली आना।
● पलकों के ऊपर पीले रंग का गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ बनना
● आंखों में दिन भर पानी बहना और कीचड़ आना।
● आंखों के कारण सिर में दर्द होना।
● आंखों के कारण धुंधला दिखाई देना।
ऐसे करें बचाव
● पानी से बार- बार आंखों को धोते रहे।
● टीवी, मोबाइल व ऐसी चीजों से दूरी रखें।
● एक दूसरे की तौलिए, रूमाल सहित अन्य कपड़ों का इस्तेमाल न करें।
● आईफ्लू वाले व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचे।
● काला चश्मे का इस्तेमाल करें।
● आंखों को धूप, धूल का प्रदूषण से बचाए।
● ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह ले।
बच्चों में भी है लक्षण
डॉ. अजय गौड़, विभागाध्यक्ष शिशु रोग विभाग का कहना है कि आंखों की समस्या छोटे- छोट बच्चों में भी काफी आ रही है। हर दिन 30 से 40 तक बच्चे इस बीमारी से पीड़ित आ रहे है। बच्चों को काफी
घबराए नहीं चार से पांच दिन में ठीक हो जाता है: सीएमएचओ
सीएमएचओ डॉ.आरके राजोरिया ने बताया कि आईफ्लू खतरनाक बीमारी नहीं है। बरसात के समय आंख में होने वाली एक सामान्य बीमारी है। इसको पिंक आई या वायरल कंजेक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है इसमें मरीज की आंख लाल होना, आंखों में दर्द होना ,आंखों में खुजली होना आदि सम्मिलित है। इससे घबराए नहीं यह बीमारी सामान्य इलाज से ही 4 से 5 दिन में ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार में या पड़ोस में किसी को आई फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल उसे नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में नि: शुल्क जांच एवं उपचार के लिए अवश्य भेजें। जानकारी एवं सावधानियां ही इसका बचाओ है।
Published on:
25 Jul 2023 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
