
,,
ग्वालियर। जुम्बा एक एरोबिक डांस फॉर्म है, जो साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। इसका नाम सुनने में जितना कठिन है, उतना ही यह करने में सरल है। इसे लोग मनोरंजन के साथ फिट रहने, अधिक कैलोरी बर्न करने, स्ट्रेस कम करने के लिए करते हैं। जुम्बा को सबसे ज्यादा फीमेल पसंद करती हैं। क्योंकि यह डांस से ज्यादा रोचक है। यही कारण है कि जुम्बा इंस्ट्रक्टर की डिमांड बढ़ी है। युवा इसमें कॅरियर बनाने के लिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स (zumba instructor course) कर सकते हैं। ये कोर्स तीन माह से लेकर एक साल तक के होते हैं। इस कोर्स के बाद आप खुद की एकेडमी खोलकर भी अपना फ्यूचर ब्राइट कर सकते हैं।
जुम्बा की तीन कैटेगरी
1. जुम्बा गोल्ड
यह सबसे शुरुआती प्रोग्राम माना जाता है। यह प्रोग्राम खासतौर से जुम्बा की शुरुआत करने वाले लोगों और बुजुर्गों के लिए डिजाइन किया गया है।
2. जुम्बा बेसिक स्टेप
यह सबसे लोकप्रिय है, जिसे सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
3. स्ट्रॉन्ग बाय जुम्बा
यह वर्ष 2016 में चलन में आया। यह सिंक म्यूजिक पर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट होता है।
जुम्बा में बैले, सालसा और हिपहॉप शामिल
जुम्बा वर्कआउट एक डांस की ही शैली है। इसमें बैले डांस, सालसा, हिपहॉप आदि कई डांस स्टाइल शामिल होती हैं। हेल्थ कॉन्शियस लोग जुम्बा को पसंद करते हैं।
हर एज ग्रुप के लोग पसंद कर रहे जुम्बा
जुम्बा एक ऐसा फिटनेस फॉर्म है, जो आज हर कोई पसंद कर रहा है। जुम्बा करने से बॉडी में फ्रेशनेस आ जाती है। जुम्बा से माइंड तनावमुक्त और बॉडी रिलेक्स रहती है। आज हर जगह इसकी मांग है और बहुत से लोग इसमें अपना रोजगार भी बना रहे हैं। बहुत से सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। यह बेस्ट पार्ट ऑफ फिटनेस है। हर एज ग्रुप के लोग इसे पसंद करते हैं।
- दीपमाला बामनेला, डांस ट्रेनर, जबलपुर
Updated on:
14 Jun 2022 05:19 pm
Published on:
14 Jun 2022 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
