6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी तय होने के बाद मंगेतर को होटल में बुलाकर ASI दो बार किया रेप, फिर शादी से मुकरा

मंगेतर का रेप करने के बाद एएसआई ने शादी के दिन नजदीक आते ही मांगा 20 लाख का दहेज...

2 min read
Google source verification
gwalior_rape.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक युवती से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका मंगेतर है जिसने बार-बार रेप करने के बाद दहेज की डिमांड कर युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी मंगेतर सीआईएसएफ में एएसआई है जिसने सगाई के बाद मंगेतर को मिलने के लिए होटल में बुलाया और फिर वहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद जब शादी के दिन नजदीक आए तो उसने दहेज में 20 लाख रुपए मांग कर मंगेतर से किनारा कर लिया। अपनी नौकरी का हवाला देकर कहा उसके लिए कई रिश्ते आ रहे हैं। इससे ज्यादा दहेज देने के लिए लोग तैयार हैं। इससे कम में उससे शादी नहीं कर पाएगा।

मंगेतर से बार-बार रेप
लश्कर निवासी पीड़िता ने शिकायत में बताया श्योपुर निवासी हितेन्द्र मीणा ने उसके साथ धोखा किया है। हितेन्द्र सीआइएसएफ में एएसआइ है। 4 मई को नेहरू पार्क, कंपू में दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था। 17 मई को गोद भराई हुई थी। इसमें तय हुआ था 22 फरवरी को शादी होगी। उसके बाद हितेन्द्र पति की तरह व्यवहार करने लगा। रोज फोन कर बातें करता। शादी के बाद जिंदगी कैसे गुजारनी है फोन पर बातों में प्लानिंग करता। उसकी बातों से एहसास नहीं हुआ कि वह धोखा देगा। पीड़िता ने आगे बताया कि 15 जून को हितेन्द्र ने उसे मिलने के बहाने होटल अंबिका विरासत, पड़ाव में बुलाया। हितेन्द्र ने उसे बताया होटल उसके दोस्त का है। वहां पहुंची तो हितेन्द्र ने उसे कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। फिर भरोसा दिलाया कि कुछ दिन में विवाह होने वाला है इसलिए किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। दूसरे दिन सिद्धार्थ गेस्ट में बुला लिया। वहां भी उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें-मांग में सिंदूर भरकर नाबालिग को साथ में रखा, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

दहेज लाओ तभी होगी शादी
पीड़िता ने बताया दो बार रेप करने बाद हितेन्द्र ने उससे दूरी बनाई। उसके व्यवहार में अंतर की वजह पूछी तो हितेन्द्र ने कहा वह एएसआइ है। उसके लिए कई रिश्ते और ज्यादा दहेज देने वाले तैयार हैं। शादी करना है तो उसके परिवार को 20 लाख रुपए का इंतजाम तो करना पड़ेगा। इससे कम में वह शादी नहीं कर पाएगा। इसके बाद हितेन्द्र ने सगाई तोड़ दी और शादी करने से इंकार कर दिया। पड़ाव थाना टीआई ने बताया कि युवती के साथ मंगेतर ने बलात्कार किया। फिर दहेज का हवाला देकर सगाई तोड़ दी। आरोपी सीआइएसएफ में एएआइ है। उसके खिलाफ बलात्कार और दहेज एक्ट का केस दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

देखें वीडियो-