
gwalior high court
भारत सरकार ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार निरंकारी (एके निरंकारी) को हाईकोर्ट जज नियुक्ति किया गया है। शपथ के बाद हाईकोर्ट में काम शुरू करेंगे। अब ग्वालियर बार से जजों की संख्या छह हो चुकी है। ग्वालियर बार से पहली बार 6 जज हाईकोर्ट में एक साथ काम करेंगे।
दरअसल ग्वालियर बार से तीन अधिवक्ताओं की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के लिए सिफारिश की गई थी, जिसमें दो नाम निरस्त हो गए। शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार निरंकारी को उपयुक्त मानते हुए जज के लिए सिफारिश की थी। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद केंद्र सरकारी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। एक निरंकारी ने एमएलबी कॉलेज से 2002 में लॉ की डिग्री ली। डिग्री के बाद 2002 में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बिहारी मिश्रा ऑफिस में वकालत की शुरुआत की। श्याम बिहारी मिश्रा के ऑफिस में सिविल, क्रिमिनल य में पैरवी की। महाधिवक्ता कार्यालय में 2017 से 2019 तक शासकीय अधिवक्ता रहे। 2020 में फिर शासकीय अधिवक्ता बनाया गया। वर्तमान में शासकीय अधिवक्ता पद पर कार्य कर रहे थे।
ग्वालियर से बार से नियुक्त हाईकोर्ट जज
जस्टिस विशाल मिश्रा
जस्टिस डीडी बंसल
जस्टिस विवेक जैन
जस्टिस दीपक खोत
जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी
Updated on:
28 Jul 2025, 10:07 PM IST
Published on:
28 Jul 2025, 10:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.