17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी सस्पेंड, करीब 12000 श्रद्धालू फंसे

Amarnath Yatra 2023: ग्वालियर से गए यात्रियों ने बताई खैरियत

2 min read
Google source verification
pilgrims-sixteen_nine.jpg

Amarnath Yatra 2023

ग्वालियर। मौसम के खराब होने के कारण बीते शुक्रवार की सुबह बालटाल और पहलगाम के रास्ते नुनवान में अमरनाथ धाम की तीर्थ यात्रा को रोक दिया गया है। किसी भी तीर्थ यात्री को पवित्र गुफा की तरफ जाने की अनुमति नहीं दिया गया था जिसके चलते ग्वालियर के 32 यात्रियों का जत्था चंदनबाड़ी में फंसा हुआ था। हालांकि दो दिन बाद यात्रा शुरू होने से दोनों ट्रैक पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दोनों रूट से हेलिकॉप्टर सुविधा भी बहाल कर दी गई है। वहीं दो दिन पहले ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्वालियर के कई यात्री तो सुबह 6 से 8.30 बजे तक तेज बारिश में भीगते रहे।

जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर रोका गया

ग्वालियर के श्री बाबा बर्फानी हर-हर महादेव सेवा समिति के सचिव पन्नालाल गौड़ के नेतृत्व में तीसरा जत्था पहलगाम के रास्ते गुरुवार को चंदनबाड़ी पहुंचा था, वहां से उन्हें चढ़ाई शुरु करनी थी परंतु मौसम के खराब होने के कारण उन्हें वहीं रोक दिया गया था। जत्थे के प्रमुख पन्नालाल गौड़ ने बताया कि 32 साथी चंदनबाड़ी में 2 दिन से फंसे हुए हैं। ग्वालियर से गया बम-बम भोले सेवा दल श्रद्धालुओं का जत्थे को भी रामवन के पास जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे-एक पर रोक दिया गया है।

ग्वालियर से अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों से पत्रिका ने फोन पर बात कि तो भरत ढींगरा ने बताया कि हम बाबा अमरनाथ के दर्शन करके गुरुवार को निकल आए थे, वैष्णो देवी दर्शन के बाद अभी श्रीखंड महादेव हिमाचल दर्शन करने पहुंचे हैं। किलागेट निवासी अमर प्रजापति ने बताया कि हम 26 जून को रात में यात्रा के लिए रवाना हुए थे, अभी बालटाल पर हैं और दर्शन नहीं कर सके हैं। सुबह चार बजे से यात्रा बंद है। अब वापस बेस कैंप में लौट रहे हैं। नया बाजार निवासी राजेश सिकरवार ने बताया कि ग्वालियर का भंडारा मनीग्राम बेस कैंप पर जारी है। यहां ग्वालियर के लोग भी मौजूद हैं। हम 26 जून को निकले थे और दर्शन 1 जुलाई को ही कर लिए थे।

15 यात्री फंसे

शहर से अमरनाथ यात्रा के लिए दर्शनों के लिए निकला 15 यात्रियों का जत्था वापसी में जम्मू के पास राजौरी में दो दिन से फंसा हुआ है। भूस्खलन के कारण सड़क कट कर बह जाने से सभी 15 यात्री वहां दो दिन से फंसे हुए हैं। अमरनाथ यात्रा पर गए शहर के अनिल शर्मा का कहना है कि वह 2 जुलाई को अमरनाथ बाबा के दर्शनों के लिए निकले थे। दर्शन करने के बाद वह सड़क मार्ग से लौट रहे थे तभी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कारण सड़क रामवन पर पानी के साथ बह गई। जिससे वह दो दिन से जम्मू के पास राजौरी में फंसे हुए है। यात्रियों के फंसे होने के कारण जहां स्थानीय दुकानदार खाने-पीने का सामान महंगे दामों में बेच रहे हैं।

वहीं भारतीय सेना यात्रियों को निकालने के साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम कर रही है। वहीं ‘राजमार्ग पर खराब स्थिति के कारण जम्मू से आगे की यात्रा स्थगित है। किसी नए जत्थे को आज जम्मू आधार शिविर से कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी जम्मू में, खासकर भगवती नगर आधार शिविर में 6,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं, जबकि रामबन जिले में चंद्रकोट आधार शिविर पर 5,000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।