6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में शादी रचाने वाली अंजू के पिता पर लगा धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप

अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस पर आरोप है कि, उन्होंने इंटरव्यू लेने गए एक पत्रकार को जबरन बाइबल पकड़ा दी। यही नहीं, देवी-देवताओं को भी अपशब्द कहे। जबरन धर्मांतरण का भी आरोप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Aug 2023, 8:10 PM IST

Anju pakistan father big blame

पाकिस्तान में शादी रचाने वाली अंजू के पिता पर लगा धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप

पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से शादी रचाने वाली दो बच्चों की भारतीय मां अंजू के ग्वालियर में रहने वाले पिता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि, कुछ लोगों ने ग्वालियर में अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा है कि, एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने अंजू के पिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। यही नहीं, अंजू के पिता ने पत्रकार के हाथों में जबरन बाइबल पकड़ाते हुए हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द कहे हैं। इस घटना के बाद पत्रकार के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्रकार का कहना है कि, वो पाकिस्तान जाकर शादी रचाने वाली अंजू उर्फ फातिमा के पिता गया प्रसाद थॉमस का इंटरव्यू लेने बोना गांव गया था। यहां जब उसने गया प्रसाद से इंटरव्यू लेने की कोशिश की तो गया प्रसाद ने पत्रकार पर इंटर्व्यू से पहले प्रार्थना करने का दबाव बनाया। पत्रकार के अनुसार, गया प्रसाद थॉमस ने कहा कि, 'जबतक प्रार्थना नहीं करोगे तबतक इंटरव्यू नहीं दूंगा। प्रार्थना के बाद जब मेरा गॉड परमिशन देगा, तभी इंटरव्यू दूंगा।'

यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं PM Modi, शिवराज बोले- लगेगी सौगातों की झड़ी, VIDEO


पत्रकार का आरोप

यही नहीं, पत्रकार ने ये भी आरोप लगाया कि गया प्रसाद ने उसके हाथ में जबरन बाइबल पकड़ा दी और जबरन उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं गया प्रसाद ने हिंदू देवी-देवताओं केखिलाफ कई अपशब्द भी कहे। इसके बाद पत्रकार वहां से गया प्रसाद का इंटरव्यू लिये बिना वापस लौट आया और बजरंग दल कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। यहां पूरी जानकारी देने के बाद पत्रकार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा और यहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसपी राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा और गया प्रसाद थॉमस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


हिंदू संगठन की चेतावनी

इस गंभीर आरोप के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि, अगर पुलिस ने जल्द से जल्द गया प्रसाद के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की तो वे खुद गांव जाएंगे और हिंदू भाइयों की रक्षा करेंगे। हालांकि, इस मामले में अबतक अंजू के पिता की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।