मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड को एक और बड़ी सौगात देंगे। वो बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना का भूमिपूजन भी करेंगे। इस परियोजना पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बना रहा है। सीएम शिवराज ने बताया कि, बीपीसीएल ने इसके लिए प्रदेश सरकार से करों में छूट की मांग की थी, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने स्वीकृत कर दिया है।