6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छेड़छाड़ करना पड़ गया भारी, महिला ने बीच सड़क पर आशिक मिजाज को घसीट-घसीटकर पीटा, VIDEO

- स्टेशन रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा- आशिक मिजाज को महिला ने जमकर पीटा- महिला ने छेड़छाड़ करने वाले को सिखाया सबक- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Aug 2023, 3:53 PM IST

women beaten majnu video viral

छेड़छाड़ करना पड़ गया भारी, महिला ने बीच सड़क पर आशिक मिजाज को घसीट-घसीटकर पीटा, VIDEO

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में स्थित स्टेशन रोड पर सोमवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, यहां एक महिला ने आशिक मिजाज शख्स की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। महिला द्वारा युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।

बताया जा रहा है कि, आशिक मिजाज युवक ने महिला के साथ सड़क पर छेड़छाड़ कर दी थी, जिससे गुस्साई महिला ने मनचले युवक के सिर से पीट-पीटकर आशिकी का भूत उतार दिया। बताया जा रहा है कि, महिला ने काफी देर तक मनचले की पिटाई की। यहां तक की भीड़ को ही तरस खाकर युवक को महिला के चंगुल से छुड़ाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- भारत के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर शख्स का पेशाब करते वीडियो वायरल, GRP का कहीं पता नहीं


मारपीट का वीडियो वायरल

महिला द्वारा मनचले के साथ मारपीट करते समय मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सामने आए वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, महिला छेड़खानी करने वाले पुरुष की किस तरह से पिटाई की है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग काफी देर तक इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखते रहे। फिर कुछ देर बाद भीड़ में ही शामिल कुछ लोगों ने महिला को शांत कराने का प्रयास करते हुए युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन का गुस्सा सातवें आसमान पर था, उसने लोगों को सुनना ही ठीक नहीं समझा। हालांकि, जब लोगों ने महिला को पुलिस थाने में शिकायत करने की सलाह दी, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।

यह भी पढ़ें- सनसनी : पेड़ से लटकी मिली हेड कांस्टेबल की लाश, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप