बताया जा रहा है कि, झाबुआ जिले के काकनवानी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेंद्र भिड़े का शव झाबुआ हवाई पट्टी के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सबसे पहले शव को फांसी के फंदे पर इलाके के ग्रामीणों ने लटका देखा, जिसकी सूचना झाबुआ कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।