बताया जा रहा है कि, महिला अपने बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसपर गुस्साई महिला ने छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान महिला का पति भी उसके साथ मौजूद था, लेकिन जब तक वो कुछ समझ पाता महिला ने चप्पल उतारकर उसे पीटना शुरु कर दिया। मौके से गुजर रहे लोगों ने जब पिटाई का कारण पूछा तो महिला के पति ने छेड़छाड़ की बात बताई। इसपर लोगों ने उसे वहीं बैठा लिया और जमकर पिटाई की। आपको बता दें कि, छेड़छाड़ के बाद मनचले की पिटाई की ये घटना शहर के पड़ाव थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले फूलबाग इलाके की है।