
Imam Zafar Ahmed Ilyasi
Imam Zafar Ahmed Ilyasi - पहलगाम हमले के बाद देशभर में आतंकवादियों के प्रति बना रोष का वातावरण अभी तक बरकरार है। लोग आतंकी वारदातों का विरोध करते हुए अपने गुस्से का जमकर इजहार कर रहे हैं। ऐसे माहौल में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन (AIIO) के चीफ इमाम डॉ.जफर अहमद इल्यासी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत में किसी आतंकवादी को दफनाने तक नहीं दिया जाएगा। उसके जनाजे में कोई इमाम नमाज कोई नहीं पढ़ाएगा। डॉ.जफर अहमद इल्यासी के मुताबिक इस संबंध में देशभर की मस्जिदों से फतवा जारी कर दिया गया है। उन्होंने आतंकवादी को शैतान करार देते हुए कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। डॉ.जफर अहमद इल्यासी ने लव जेहाद पर भी चिंता जताई। उन्होंने अलग बलूचिस्तान देश बनाने की मांग का समर्थन किया और पीओके को भारत में मिलाने के लिए हुंकार भरी।
शनिवार को ग्वालियर आए इमाम डॉक्टर जफर अहमद इल्यासी ने कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकवादी शैतान होता है।
डॉक्टर जफर अहमद इल्यासी ने बताया कि इस संबंध में फतवा 27 अप्रैल को जारी किया जा चुका है। विश्व और भारत के इस प्रकार के पहले फतवे में कहा गया कि किसी भी आतंकवादी के साथ शैतान जैसा व्यवहार होना चाहिए। यदि कोई आतंकवादी भारत के अंदर मारा जाएगा तो उसके जनाजे में कोई इमाम नमाज कोई नहीं पढ़ाएगा। उसे भारत में दफनाने के लिए जगह भी नहीं दी जाएगी। भारत की साढे 5 लाख मस्जिदों से यह ऐलान कर दिया गया है।
डॉक्टर इल्यासी ने ग्वालियर के उषा किरण पैलेस में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लश्कर ए तैयबा एवं जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों का नाम बदलना चाहिए। मोहम्मद और इस्लाम के नाम से आतंकवादी संगठनों के जो नाम रखे गए हैं, उसके लिए भी पूरे विश्व में और भारत में फतवा नंबर दो जारी हो चुका है।
इमाम डॉक्टर जफर अहमद इल्यासी ने पाकिस्तान के संबंध में भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान से पीओके लेकर ही रहेंगे। डॉक्टर इल्यासी ने बलूचिस्तान को अलग देश का दर्जा देने की वकालत की।
Published on:
24 May 2025 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
