6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

mp election 2018 : भाजपा के ये दिग्गज नेता दाल-चावल से भर रहे पेट,कुछ ऐसी है इनकी स्थिति

mp election 2018 : भाजपा के ये दिग्गज नेता दाल-चावल से भर रहे पेट,कुछ ऐसी है इनकी स्थिति
2 min read
Google source verification
mp election 2018

mp election 2018 : भाजपा के ये दिग्गज नेता दाल-चावल से भर रहे पेट,कुछ ऐसी है इनकी स्थिति

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की दिनचर्या इन दिनों कुछ अलग हो गई है। सुबह से लेकर रात तक सिर्फ वोट की जुगाड़ में जुटे नेताओं की नींद भी केवल 4 से 5 घंटे की ही हो पा रही है। इस बीच फिटनेस फंडे का भी ध्यान रखा जा रहा है। इन प्रत्याशियों की खानपान से लेकर दिनचर्या पूरी तरह से बदल चुकी है। पत्रिका ने इन प्रत्याशियों की दिनचर्या, खानपान और पहनावे को जानने की कोशिश की है।

जयभान सिंह पवैया
जयभान सिंह पवैया हमेशा पहने जाने वाले कुर्ते ही इन दिनों में भी पहन रहे हैं। उनका टेलर भी वर्षों से एक ही है। चुनाव के दिनों वे सफेद जूते पहन रहे हैं। महंगे और ब्रांडेड चीजों से दूरी रखने वाले पवैया के हाथों में भी सामान्य की-पैड वाला फोन देखने को मिलता है। जरूरी कार्यों के लिए उनके सहयोगी के पास जरूर स्मार्ट फोन रहता है।

चुनाव के दौरान खानपान में दाल-रोटी, एक हरी सब्जी और दिन भर में ढाई सौ ग्राम दूध लेते हैं। वे बताते हैं कि ड्राय फू्रट और सलाद उनके भोजन का नियमित हिस्सा नहीं हैं। सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हैं। औसतन 5 घंटे की नींद पूरी कर रहे हैं।

डॉ.सतीश सिंह सिकरवार
डॉ.सतीश सिंह सिकरवार आम दिनों की तरह इन दिनों भी पेंट-शर्ट ही पहनते हैं। सर्दी के चलते नेहरू कट जैकेट भी पहन रहे हैं। चुनाव में वे भी स्पोर्ट्स शूज पहन रहे हैं। हमेशा की तरह सुबह 6 बजे उठते ही सबसे पहलेे मॉर्निंग वॉक करना नहीं भूलते। उसके बाद जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आदि करते हुए रात 12 बजे बाद फ्री होते हैं।

रात में तीन से चार घंटे की नींद कर रहे हैं। वहीं चुनाव के दौरान हर रोज सुबह और रात का भोजन अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही करते हैं। भोजन में दो रोटी सुबह और दो रात को दाल, सब्जी के साथ ले रहे हैं। सिकरवार भी की पैड वाला मोबाइल ही उपयोग में लेते हैं।