
Breaking : ग्वालियर चंबल संभाग में जर्जर पुल ढहा,लोगों में मची भगदड़,7 महिलाएं घायल, See video
ग्वालियर/मुरैना। ग्वालियर चंबल संभाग के मुरैना जिले के सबलगढ के बाबड़ी पंचायत में नहर का जर्जर हो चुका पुल बुधवार को अचानक ढह गया। जिससे उस पर से होकर गुजर रही 7 महिलाएं घायल हो गई,जिन्हें इलाज के लिए सबलगढ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। जैसे ही पुल ढहा लोगों में भगदड़ मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। हालांकि ढह जाने से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुल के ढह जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीरपुर सबलगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
जैसे ही जाम की जानकारी प्रशानिक अधिकारियों को पता लगी वह तुंरत ही मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। तब कहीं जाकर लोगों ने जाम खोला। वही पुल ढहने की जानकारी मुरैना सहित आसपास के लोगों को पता चली तो लोगों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।
लेकिन समय रहते हुए पुलिस और प्रशानिक टीम ने पहुंचकर लोगों को समझाइश देकर शांत किया। इससे पहले ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर पुल होने की शिकायत वह पिछले तीन साल से लगातार करते आ रहे है लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।
जिससे चलते आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने अब नवीन पुल निर्माण की मांग की है। साथ ही घायल महिलाओं को सही इलाज दिए जाने की मांग की है।
तीन साल पहले की थी मांग
ग्रामीण रमेश जाट,राजेंद्र शर्मा,गबर ठाकुर सहित अन्य ने बताया कि तीन साल पहले इस पुल की जर्जर स्थिति को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई थी कि यह पुल कभी भी गिर सकता है। जिसका तुंरत ही समाधान कराने की मांग की गई थी। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते बुधवार की सुबह यह पुल ढह गया। जिससे सात महिलाएं घायल हो गई। उन्होंने इस पुल का नविन निर्माण कराए जाने की मांग की है।
Updated on:
22 Aug 2018 01:56 pm
Published on:
22 Aug 2018 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
