28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डांस में है शानदार कॅरियर, जानिए कैसे मिलेगी सफलता की राह

ग्वालियर।  डांस के प्रति लोगों का कॉन्सेप्ट अब चेंज हुआ है। शौक के लिए सीखे जाने वाले डांस को अब सिटी यूथ प्रोफेशन के रूप में ले रहे हैं। इसमें वे अपने कॅरियर की राह भी देख रहे हैं, जिनमें गल्र्स की संख्या सबसे अधिक है। डांस में पहले की अपेक्षा अपॉच्र्युनिटी भी बढ़ी हैं। […]

2 min read
Google source verification

image

Shyamendra Parihar

Jul 26, 2016

career in dance

career in dance

ग्वालियर। डांस के प्रति लोगों का कॉन्सेप्ट अब चेंज हुआ है। शौक के लिए सीखे जाने वाले डांस को अब सिटी यूथ प्रोफेशन के रूप में ले रहे हैं। इसमें वे अपने कॅरियर की राह भी देख रहे हैं, जिनमें गल्र्स की संख्या सबसे अधिक है। डांस में पहले की अपेक्षा अपॉच्र्युनिटी भी बढ़ी हैं।

जिसके उदाहरण शहर के कई एेसे गल्र्स एंड बॉयज हैं, जिन्होंने डांस को शौकिया तौर पर सीखा और अब उसे प्रोफेशन बना लिया। साथ ही कई यंगस्टर्स डांस के बल पर मुंबई पहुंचकर स्टॉर भी बन गए। डांस का क्रेज शहर में लगातार बढ़ता जा रहा है। डांस के स्टेप और फाम्र्स में पहले और अब में काफी बदलाव आया है। सिंपल डांस के बजाए अब बी-बोइंग डांस को अधिक प्रिफर किया जा रहा है।

100 से ज्यादा कॉलेज हैं शहर में
महज कुछ साल में शहर में डांस क्लासेज 100 से अधिक पहुंच चुकी हैं। एक-एक एक्सपर्ट ने कई ब्रांचेज खोल रखी हैं, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। इनमें किड्स, गल्र्स, बॉयज, महिलाएं शामिल हैं। पैरेंट्स अपने बच्चों का कॉन्फीडेंस लेवल बढ़ाने के लिए डांस क्लासेज दिला रहे हैं। साथ ही महिलाएं फिट रहने के लिए जुंबा एवं डांस क्लास ले रही हैं।

डांस में इन्होंने छूआ आसमान
शहर में एसे कई लोग हैं जो इंडिया गॉट टैलेंट, बुगी-बुगी तक पहुंच बनाई और इसके बाद शहर में खुद की डांस क्लास खोलकर आज सैकड़ों लोगों को क्लास दे रहे हैं। इनमें शहर से विक्की कुशवाह, बृजेश शर्मा, गोपाल शाक्य, निशा शर्मा, विक्की रघुवंशी, आदित्य शुक्ला, विपिन कुमार आदि नाम हैं। इसके अलावा शहर के जीत अरोरा मुंबई में डांस कोरियोग्राफर हैं, जो बॉलीवुड स्टॉर्स को डांस सिखा रहे हैं।

12 साल में 15 गुना बढ़े डांस क्लास के रेट
डांस एक्सपर्ट विक्रम तिवारी ने बताया कि 12 साल पहले जब उन्होंने डांस क्लास शुरू की थी। उस समय शहर में डांस का रेट मात्र 100 रुपए प्रति माह था, लेकिन आज की डेट में यह 600 से 1500 रुपए प्रति माह तक पहुंच चुका है। इसके अलावा पर्सनल ट्रेनर के रूप में कहीं पहुंचने पर 2500 रुपए प्रति माह तक मिल जाते हैं। वहीं स्कूल में डांस टीचर के रूप में 8000 रुपए महीने तक दिए जा रहे हैं।

फॉर्म्स
हिपहॉप, जुंबा, क्रंपिंग, लिरिकल हिपहॉप, फ्री स्टाइल, कंटेप्ररी, बोन ब्रेकिंग, लॉकिंग पॉपिंग, सालसा, फोक आदि।
यहां बनाएं कॅरियर
पर्सनल डांस ट्रेनर
स्कूल डांस टीचर
डांस कोरियोग्राफर
बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर

ये भी पढ़ें

image