
8 नवंबर से पड़ेगी ठंड, तीसरा पश्चिमी विक्षोम बदल देगा मौसम का मिजाज
ग्वालियर. हर साल दीपावली के बाद ही ठंड का मौसम अपना कहर दिखाना शुरू कर देता है, लेकिन इस बार नवंबर माह की शुरूआत होने के बावजूद गर्मी बनी हुई है, सुबह-शाम के समय भी ठंड का अहसास नहीं हो रहा है, क्योंकि तापमान में गिरावट नहीं आ रही है, मौसम विभाग का मानना है कि ८ नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा और ठंड पडऩा शुरू हो जाएगी। आईये जानते हैं क्या कहते हैं वैज्ञानिक।
लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने से हवाएं उत्तरीय नहीं हो पा रही हैं, इसके कारण नवंबर में भी तापमान कम नहीं हो रहा है। दिन में तापमान 35 डिग्री के आसपास स्थिर है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 7 साल में पांच नवंबर को रहे तापमान में सबसे अधिक है। इससे दिन में गर्मी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि इस बार दो पश्चिमी विक्षोभ जल्दी-जल्दी आने से तापमान कम नहीं हो पा रहा है। 8 नवंबर को तीसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा, इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव आएगा।
7 साल में पांच नवंबर को तापमान
2016- 32.9
2017- 32.4
2018- 29.4
2019- 31.4
2020- 33.8
2021- 30.3
2022- 34.6
ऐसी रही पारे की चाल
सुबह- 5.30- 18.6
सुबह- 8.30- 21.0
सुबह- 11.30- 29.4
दोपहर- 2.30- 33.6
शाम - 5.30- 28.0
यह भी पढ़ें : नई गाड़ियां खरीदने पर रजिस्ट्रेशन में मिलेगी 50% की छूट
दिन का कम, रात का बढ़ा तापमान
शनिवार को दिन का तापमान .9 डिग्री कम हुआ तो रात का .1 डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 17.3 डिग्री दर्ज किया गया।
Published on:
06 Nov 2022 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
