29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सटोरियों से तालमेल में हुंडी दलाल ने चलाया ठगी का खेल

तीन सटोरियों पर एफआइआरसटटा कारोबारियों का दुबई से लिंक

2 min read
Google source verification
FIR on three bookies

सटोरियों से तालमेल में हुंडी दलाल ने चलाया ठगी का खेल

ग्वालियर। हुंडी की आड़ में कारोबारियों का 40 करोड़ रू हड़प चुका दलाल आशीष गुप्ता ठगी के राज खोल रहा है। उसने डबरा, गुना और भोपाल के तीन कुख्यात सटोरियों के नाम बताए हैं। जिनके जरिए कारोबारियों का पैसा दांव पर लगाता था। उससे करोड़ों की ठगी में बुधवार को सिर्फ 2.60 लाख रू बरामद हुआ है। बाकी रकम पर दलाल ने सारा तीनों सटोरियों के पास होना बताकर हाथ खड़े कर दिए। इनमें एक सटोरिए की दुबई के बुर्ज खलीफा में भी संपति होना पता चली है।

हुंडी दलाल आशीष पुत्र नत्थूलाल गुप्ता निवासी मैनावली गली कारोबारियों को 8 साल से धोखा दे रहा था। उसने खुलासा किया हुंडी के नाम पर लिया गया पैसा डबरा के सटोरिए मोनू गुप्ता, आशीष जैन गुना और दिलीप सिंधी भोपाल के जरिए क्रिकेट सटटे में लगाता था। जिन लोगों से पैसा लेता था उन्हें आभास इसका आभास नहीं होने देता था। लगभग हर दांव में मात खाई तो उसका पैसा वापस हासिल करने के लिए बढक़र दांव लगाया।

उसके लिए रकम की जरूरत थी। इसलिए फर्जी नाम से हुंडियां बनाई। लेकिन हर बार पैसा गंवाया। सारा पैसा तीनों सटोरिए हड़प गए। उसके पास सिर्फ 2.60 लाख रूपया बचा है। जिन कारोबारियों से हुंडी पर पैसा लिया था। उन्होंने रकम वापसी के लिए दवाब बनाया तो उसे भागना पड़ा। बुधवार को उसने बचे 2.60 लाख रू पुलिस को थमा दिए।
भरोसा जमाने देता था ब्याज
ठग दलाल आशीष ने खुलासा किया हुंडी पर पैसा देने वालों को शक नहीं हो इसलिए उन्हें ब्याज की रकम समय पर पहुंचाता था। इसके लिए एक कारोबारी से पैसा लेकर दूसरे को थमाता रहा। लेकिन अब तिकडम करने की स्थिति नहीं बची थी।
सूदखोरी पर लगाई रकम, धमकाते थे सटोरिए
आशीष ने पुलिस को बताया सटोरिया मोनू गुप्ता डबरा का रहने वाला है। यहां माधवनगर में रहता है। उससे दोस्ती हुई थी। उसके जरिए क्रिकेट के दांव लगाना शुरू किए। फिर गुना के सटोरिए आशीष जैन और भोपाल के सटटेबाज दिलीप सिंधि से संपर्क हुआ। इनमेंं सबसे ज्यादा पैसा मोनू गुप्ता के जरिए दांव पर लगाया। इसके अलावा कुछ रकम से सूदखोरी की। जब कंगाल हो गया तो सटोरियों से कुछ पैसा वापस मांगा लेकिन उसे धमकियां मिलीं। सटोरिया मोनू गुप्ता तो शहर के पुराने क्रिकेट सटोरिए का नजदीकि है। इसके अलावा वह भाजपा के दो रसूखदारों से भी नजदीकि बताकर धमकियां देता था।
तीनों सटोरियों पर केस
दलाल के खुलासे पर तीनों सटोरियों मोनू गुप्ता, आशीष जैन और दिलीप सिंधि पर ठगी और साजिश का केस दर्ज किया है। एएसपी राजेश दंडौतिया ने बताया दलाल आशीष से रकम बरामद करने के बाद उसके बैंक खातों को तलाशा जा रहा है। उसने कुछ और नामों का खुलासा किया है। उन्हें तलाशा जा रहा है।
एसआईटी गठित, हर एंगल पर जांच
हुंडी के नाम पर ठगी करने वाले दलाल ने तीन सटोरियों के नाम बताए हैं। तीनों को नामजद किया गया है। केस की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की अगुवाई मेंं एसआईटी बनाई गई है। इसमें सीएसपी लश्कर, कोतवाली और क्र्राइम ब्रांच टीआई को रखा गया है। टीम ठगी में हर पहलू पर जांच कर रही है। इसमें जो भी शामिल होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
अमित सांघी एसपी ग्वालियर।