scriptदिल्ली से किया प्रेमी जोड़े का अपहरण, MP में हत्या कर शवों को अलग अलग राज्यों में फेंका | couple kidnapped from delhi murdered in MP and dump in rajasthan | Patrika News
ग्वालियर

दिल्ली से किया प्रेमी जोड़े का अपहरण, MP में हत्या कर शवों को अलग अलग राज्यों में फेंका

ऑनर किलिंग कर दो राज्यों में फेंके शव।

ग्वालियरSep 16, 2021 / 04:57 pm

Faiz

News

दिल्ली से किया प्रेमी जोड़े का अपहरण, MP में हत्या कर शवों को अलग अलग राज्यों में फेंका

ग्वालियर. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ऑनर किलिंग का मामला तीन राज्यों से जुड़ा हुआ है। युवती के परिजन ने प्रेमी जोड़े को दिल्ली से अपहरण किया। यहां से उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाकर उनकी बेरहमी से हत्या की। यही नहीं आरोपियों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। लड़की के परिजन हत्या के बाद लड़के का शव ग्वालियर में आंतरी के पास झाड़ियों में फैंक गए, जबकि लड़की का शव वहां से 100 किलोमीटर दूर मुरैना से होते हुए धौलपुर के रास्ते में पड़ने वाली झाड़ियों में फेंक गए। पुलिस ने शव मिलने के 42 दिन बाद हत्या का खुलासा किया है।


बता दें कि, ग्वालियर के आंतरी में स्थित भरथरी पुलिया के पास गुजरी 5 अगस्त को युवक का शव सड़ी-गली हालत में मिला था। पुलिस ने शव की जांच के लिये फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली, जिन्होंने अपनी जांच में पाया कि, हत्या से पहले युवक का गुप्तांग काटा गया था। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस मामले में पुलिस अभी पड़ताल ही कर रही थी कि बुधवार शाम को बड़ा खुलासा हुआ। यूपी के फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज थाना पुलिस ग्वालियर आई। पुलिस ने बताया है कि मृतक का शव जहांगीरपुर निवासी 20 वर्षीय उत्तम सिंह यादव का है।

 

पढ़ें ये खास खबर- मिर्ची बाबा ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, लिखा- ‘भूखी गाय करे पुकार, भरण पोषण दो सरकार’


फिरोजाबाद से शुरू कहानी ग्वालियर आकर खत्म हुई

मामले से पर्दा उस समय उठा, जब उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि, जहांगीरपुर निवासी सुगड़ सिंह ने अपने बेटे उत्तम यादव की गुमशुदगी 10 अगस्त को दर्ज कराई थी। 12 अगस्त को जान से मारने की नीयत से अपहरण करने के संबंध में गांव के ही कुछ लोगों के नाम भी दर्ज कराए थे। सिरसागंज पुलिस ने मामले की जांच की, तो पता चला कि, उत्तम यादव का उसके पड़ोस में रहने वाले देवीराम यादव की 16 वर्षीय पुत्री नेहा के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों 31 जुलाई को घर से दिल्ली के लिये भाग गए थे।


2 से 3 अगस्त की रात की हत्या

उत्तम के एक दोस्त से नेहा के परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली। दोनों को नेहा के पिता देवीराम यादव, चाचा शेरनाम सिंह और दो अन्य लोगों ने 2 अगस्त को दिल्ली में पकड़ लिया और पिनाहट ले आए। यहां दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो अपने प्रेम पर अड़िग रहे। इसके बाद नेहा के परिवार के लोग दोनों को कार से भिंड ले आए। यहां से ग्वालियर के आंतरी के भरथरी पुलिया के पास 2 से 3 अगस्त की रात को दोनों को प्रताड़ित करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP में बेखौफ रेत माफिया : तेज बहाव के बीच नदी में पोकलेन उतारकर कर रहे रेत खनन


यमुना नदी में शव तलाशती रही पुलिस

मामले को लेकर जब फिरोजाबाद पुलिस ने लड़की के चाचा, पिता और भाई को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने उत्तम यादव के साथ अपनी बेटी नेहा की हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने हत्या कर शवों को यमुना नदी में फेंकने की बात कही था। इसपर पुलिस ने ये पुष्टि तो कर दी थी कि, दोनों की हत्या हो चुकी है। लेकिनस इतने दिनों तक पुलिस युमना नदी में शवों की तलाश करती रही, लेकिन उसके हाथ खाली रहे।


ऐसे हुआ खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल लोकशन खंगाला। जहां-जहां सभी गए थे, उस रूट पर पड़ने वाले थानों में अज्ञात लाशों की जानकारी जुटाई गई। धौलपुर और आंतरी में मिले दोनों शवों की हत्या एक तरीके से की गई थी। दोनों शवों के गले पर रस्सी के गांठ के 8 निशान मिले। उम्र और हाइट एक जैसी थी। इसके बाद पुलिस दोनों जगहों पर गई और शवों की डिटेल जांच की, तो इस हत्याकांड का खुलासा हो गया।

 

कुत्ते को बचाने में पांच लोगों ने गंवाई जान – देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x847mk6
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो