11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: एक आरोपी गिरफ्तार, सात अब भी फरार

तीन महीने पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल सात अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर कॉलोनी थाना थाटीपुर क्षेत्र में टीकमगढ़ निवासी 24 वर्षीय कल्लू सेन की हत्या की गई थी। मामले में दुल्लपुर निवासी प्रिंस गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि हत्या की साजिश महाकाल उर्फ मृत्युंजय सखवार और लल्ला चौहान ने रची थी।

2 min read
Google source verification
तीन महीने बाद लौटे युवक पर हमला, मास्टरमाइंड समेत कई आरोपी तलाश में

तीन महीने बाद लौटे युवक पर हमला, मास्टरमाइंड समेत कई आरोपी तलाश में

ग्वालियर. तीन महीने पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल सात अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर कॉलोनी थाना थाटीपुर क्षेत्र में टीकमगढ़ निवासी 24 वर्षीय कल्लू सेन की हत्या की गई थी। मामले में दुल्लपुर निवासी प्रिंस गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि हत्या की साजिश महाकाल उर्फ मृत्युंजय सखवार और लल्ला चौहान ने रची थी।

तीन महीने बाद लौटने पर फिर भड़की रंजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि महाकाल की कल्लू सेन से पुरानी दुश्मनी थी। उसे सूचना मिली थी कि कल्लू करीब तीन महीने बाद इलाके में लौटा है। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर बदला लेने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि कल्लू अपने मौसेरे भाई के घर आया था और उसे इस बात का अंदेशा नहीं था कि आरोपी उस पर हमला करने की फिराक में हैं।

इन आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस महाकाल उर्फ मृत्युंजय सखवार, राजा जाटव, लल्ला चौहान, अनिकेत चौरसिया, प्रदीप मौर्य, कृष्णा और निखिल समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के रिश्तेदारों और परिचितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

रात ढाई बजे तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

ग्वालियर में देर रात हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की कमर से 315 बोर का तमंचा और जेब से कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक ऋतिक (18) पुत्र महेश बाल्मीकि निवासी शिव कॉलोनी पिंटो पार्क है। उसे भाऊसाहब पोतनीस एन्कलेव के पास मैदान से पकड़ा गया। पुलिस को देखकर आरोपी छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में वह आधी रात को हथियार लेकर घूमने की कोई संतोषजनक वजह नहीं बता सका।

महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, बहन से भी मारपीट
पड़ोसियों के विवाद का वीडियो CCTV में कैद

ग्वालियर में महिलाओं के बीच विवाद का मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि एक महिला ने पड़ोसन के साथ मारपीट की और बाल पकड़कर सड़क तक घसीट लिया। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की बहन के साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

घटना झंडाधारी हनुमान मंदिर क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां रहने वाली सरोज कुशवाह का पड़ोस में रहने वाली संस्कृति शर्मा से पहले से विवाद चल रहा था। सरोज का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते संस्कृति उनके घर पहुंची और गाली-गलौज शुरू कर दी।

कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट

पीड़िता के मुताबिक, जब उन्होंने शांति से बात करने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया और आरोपी महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि संस्कृति ने सरोज के बाल पकड़कर उन्हें घर से बाहर सड़क तक घसीटा।

इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सरोज ने बताया कि जब उनकी बहन बचाने पहुंचीं तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों महिलाओं को बचाया।

पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।