
एमपी में बदमाश का शार्ट एनकाउंटर (Photo Source- Patrika Input)
Short Encounter in MP :मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुंडागर्दी के बूते पर जमीनों पर कब्जा जमाने और कारोबारियों पर हनक दिखाने वाले गुंडे कपिल यादव निवासी बड़ागांव को सोमवार सुबह पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा है। घटना सुबह 6 बजे के करीब की है। उससे कुछ घंटे पहले बदमाश का एक साथी गोला का मंदिर में पकड़ा गया दोनों से तमंचे और कारतूस मिले हैं।
पुलिस ने बताया पिछले कुछ समय से सिर उठा रहा बदमाश कपिल यादव से पुलिस का बंधोली (मुरार) के जंगल में एनकाउंटर हो गया। उससे कुछ देर पहले बदमाश का साथी अमन यादव भी गोला का मंदिर इलाके में पुलिस के हाथ आया था। उसने पूछताछ में खुलासा किया कपिल यादव सुबह ठिकाना बदलेगा। जिस रुट से कपिल को निकलना था कपिल ने उसका ब्यौरा भी बता दिया ।
पुलिस ने बताया , सुबह करीब 6.10 बजे कपिल यादव बाइक से बंधोली के जंगली रास्ते से निकला पुलिस ने यहां घेरा डाल रखा था। पुलिस को रास्ते में देखकर कपिल ने गोली चलाकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने उस पर फायर किया। गोली कपिल के पैर में लगी तो वह जख्मी होकर गिर पड़ा।
मुरार के कपड़ा कारोबारी की बड़ागांव में जमीन पर कब्जा करने के लिए गुंडे कपिल यादव और उसके साथियों ने कपड़ा कारोबारी और उसके बेटे पर गोलियां चलाईं थीं। इसके अलावा चार दिन पहले बडागांव में रामजानकी मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर कातिलाना हमला किया था।
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि, बदमाश से सुबह बंधोली के रास्ते में एनकाउंटर में हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है । फिलहाल उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। उससे अपराधों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Updated on:
24 Nov 2025 01:44 pm
Published on:
24 Nov 2025 01:44 pm
