
Delhi Blast Plan Failed: ग्वालियर के डबरा से पकड़े गए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के गुर्गे। (photo:patrika creative)
Delhi Blast planing failed: सोशल मीडिया पर बंदूक की हनक दिखाने और रील बनाकर रंगबाजी करने का शौक ग्वालियर के दो युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों की तरफ ले गया। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने डबरा के इन रीलबाजों को अपना शूटर बनाकर भारत में आतंक फैलाने का जिम्मा सौंपा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में इस खतरनाक मॉडयूल का भंडाफोड़ हुआ है। पकड़े गए युवकों ने जो खुलासे किए हैं, उसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
पाक एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर काम करने वाला भट्टी गैंग अब सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें हाइब्रिड शूटर बना रहा है। वहीं इनका मिशन था दिल्ली के एक होटल में फायरिंग और ग्रेनेड से हमला करने का, जिसे स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया।
इस मॉडयूल में डबरा निवासी विवेक बंजारा (19) और करहिया निवासी राजवीर सिंह (21) को गिरफ्तार किया गया है। राजवीर को हथियारों के साथ रील बनाने का चस्का था। उसकी यही रील भट्टी गैंग की नजर में आ गई। पिछले महीने फेसबुक पर राणा भाई नामक व्यक्ति ने राजवीर से संपर्क किया। उसने पाकिस्तान के शहजाद भट्टी की लक्जरी लाइफ और गैंग के दबदबे के वीडियो दिखाकर राजवीर को उकसाया। उसे ऑफर दिया गया, हमारे लिए काम करो, खूब पैसा मिलेगा और काम खत्म होते ही तुम्हें हमेशा के लिए कनाडा शिफ्ट कर देंगे।
राजवीर को डील के तहत 9 अप्रेल को अहमदाबाद भेजा गया, जहां भट्टी ने उसके रुकने का इंतजाम किया और 5 हजार रुपये खर्च दिए। वहां उसे एक पिस्टल और 20 राउंड दिए गए। इसके बाद राजवीर ने अपने दोस्त विवेक को भी साथ मिला लिया। भट्टी के इशारे पर दोनों जीरकपुर (मोहाली) पहुंचे, जहां उन्हें एक आइटी कंपनी के मालिक (क्लब संचालक) पर फायरिंग (Delhi Blast) करनी थी, जिससे एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। हालांकि, पिस्टल खराब होने के कारण गोली नहीं चली, लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी का वीडियो बनाकर भट्टी को भेज दिया। वहां से लौटते समय अमृतसर के पास उन्हें एक और पिस्टल और 6 राउंड थमाए गए।
खुफिया एजेंसियों के सर्विलांस में आए इन दोनों शूटरों को दिल्ली (Delhi Blast) के एक होटल पर फायरिंग और संभवतः ग्रेनेड हमले का फरमान मिला था। लेकिन इससे पहले कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते, दिल्ली पुलिस ने सराय काले खां से राजवीर को दबोच लिया। उसका साथी विवेक भागकर डबरा आ गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर यहां से गिरफ्तार किया।
शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात अंतरराष्ट्रीय अपराधी है, जो वर्तमान में दुबई और पाकिस्तान से अपना अंडरवर्ल्ड साम्राज्य चला रहा है। वह पाकिस्तान के बड़े डॉन फारूक खोकर का राइट हैंड माना जाता है। भट्टी के सीधे संबंध आइएसआइ से हैं और वह भारत में 'टैरर फंडिंग' और टारगेट किलिंग (Delhi Blast) के लिए सोशल मीडिया से युवाओं की भर्ती कर रहा है।
Published on:
23 Apr 2026 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
