
Indian Railway Special Trains: (Photo Source - Patrika)
Indian Railway Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे तो आपके लिए राहतभरी खबर है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच रेलवे ने ग्वालियर होकर गुजरने वाली चार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से प्रयागराज, इंदौर, सूरत और मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04105/04106 प्रयागराज-उधना प्रयागराज विशेष ट्रेन 11 जून से 31 जुलाई तक 15-15 फेरों में संचालित होगी। प्रयागराज से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यहां से गुना, उज्जैन, रतलाम और भरूच होते हुए उधना जाएगी। वापसी में उधना से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज-इंदौर-सूबेदारगंज साप्ताहिक विशेष ट्रेन 15 - जून से 29 सितंबर तक 31-31 फेरों में संचालित होगी। यह ग्वालियर, गुना, उज्जैन और रतलाम होते हुए इंदौर पहुंचेगी तथा वापसी में भी इसी मार्ग से संचालित होगी। इससे ग्वालियर, भिंड, गुना, उज्जैन, रतलाम और इंदौर क्षेत्र के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।
इन विशेष ट्रेनों से ग्वालियर, भिंड, गुना, उज्जैन, रतलाम और इंदौर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। वहीं जम्मूतवी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04602 का संचालन 7 जून को किया जाएगा, जिससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी
जो भी यात्री इस इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराना चाहते हैं वे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।
एमपी में 8 जून से शुरू हो रही यह विशेष ट्रेन मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र और तेलंगाना के हजारों दैनिक यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह न मिलने और टिकटों की मारामारी से जूझ रहे लोगों को अब आसानी से कन्फर्म सीट मिल सकेगी।
दक्षिण भारत से विंध्य अंचल की तरफ लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 02157 चारलपल्ली-रीवा स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन 7 जून से 29 जून के मध्य चलाई जा रही है। यह ट्रेन हर शनिवार शाम 5 बजे चारलपल्ली हैदराबाद स्टेशन से अपने सफर की शुरुआत करेगी। रास्ते के तमाम प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए यह एक्सप्रेस अगले दिन यानी रविवार की शाम 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
मध्य प्रदेश से हैदराबाद जाने वाले पर्यटकों के लिए रेलवे ने रीवा से गाड़ी संख्या 02158 को हरी झंडी दिखाई है। यह स्पेशल ट्रेन 8 जून से 27 जून के बीच हर रविवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा स्टेशन से रवाना होगी। रविवार दोपहर को खुलकर यह सोमवार को दोपहर 2:45 बजे यात्रियों को चारलपल्ली हैदराबाद पहुंचा देगी।
Published on:
07 Jun 2026 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
