
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस एक्टिव हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी एक्टिव हो गई है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे।। केजरवीवाल के साख पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे। वे यहां स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश की आप टीम का दावा है कि इस आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शनिवार को एमपी दौरे पर हैं। पीएम मोदी शनिवार को शहडोल पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार की शाम को 3.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से पहले सर्किट हाउस जाएंगे। जहां पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल सहित अन्य नेताओं से चर्चा करेंगे। पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल शाम 4 बजे मेला ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। सीएम केजरीवाल शाम 5 बजे तक जनसभा में रहेंगे। जबकि शाम 5.30 बजे विमान से वापस दिल्ली रवाना होंगे।
यहां जानें अरविंद केजरीवाल का मिनट टू मिनट शेड्यूल
- 2 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के जनरल एविएशन टर्मिनल आईजीआई एयरपोर्ट से फ्लाइट से रवाना होंगे
- 3 बजकर 15 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेंगे। - यहां वे सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचकर शॉर्ट स्टे करेंगे।
- 4 बजे से 5 बजे तक शहर के व्यापार मेला प्राधिकरण मेला ग्राउंड में जन सभा को संबोधित करेंगे।
- जनसभा के बाद वे फिर से सर्किट हाउस में शॉर्ट स्टे करेंगे।
- 5 बजकर 30 मिनट पर राजमाता विजया राजे सिंधिया एयरपोर्ट से फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगे।
इस बार सभी विधान सभा सीट से लड़ने की तैयारी में आप
आम आदमी पार्टी इसी साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले मप्र के विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है। इस फॉर्मूले पर चुनाव जीतने की उम्मीद जनसभा की तैयारियों में जुटे पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि सीएम केजरीवाल शनिवार को होने वाली जनसभा में मप्र विधानसभा चुनाव में जीतने पर दिल्ली और पंजाब के डेवलपमेंट का फार्मूला लागू किए जाने की चुनावी घोषणा कर सकते हैं। साथ ही पार्टी के मप्र विधानसभा चुनावों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लडऩे का ऐलान भी वे जनसभा में कर सकते हैं।
Updated on:
01 Jul 2023 02:56 pm
Published on:
01 Jul 2023 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
