11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

घर में मच्छर हैं तो हो जाएं सावधान! शहर में 500 के पार हुए डेंगू मरीज, स्वास्थ विभाग भी परेशान

जीआरएमसी और जिला अस्पताल की रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
dengue_news.jpg

dengue patients

ग्वालियर। डेंगू तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन संख्या अब 15 से अधिक आ रही है। शनिवार को 105 सैंपलों में 19 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें जीआरएमसी में 35 लोगों की जांच में 13 और जिला अस्पताल में 70 सैंपलों में से 6 पॉजीटिव आए है। जिसमें मोहन नगर निवासी 46 वर्षीय युवक, गल्ला कोठार थाटीपुर निवासी 7 वर्षीय बच्ची, नारायण विहार निवासी 8 वर्षीय बच्चा, नदीपार टाल निवासी 10 वषीय बच्चा,दर्पण कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बच्चा, आर्य नगर निवासी 24 वर्षीय युवक, ग्वालियर निवासी 19 वर्षीय युवक, आदर्श नगर निवासी 12 वर्षीय बच्चे आदि शामिल है। हर दिन डेंगू के आंकड़े बढ़ने से अब संख्या 506 तक पहुंच गई है। हर दिन तेजी से डेंगू बढ़ रहा है। इसके बावजूद भी जिम्मेदार नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। हालात यह हो गए है कि हर दिन तेजी से डेंगू फैल रहा है।

नवंबर में अब तक 216 पॉजिटिव

इस पूरे वर्ष में अक्टूबर और नवंबर में सबसे ज्यादा पॉजीटिव सामने आए है। इसमें नवंबर में 12 ही दिनों में 216 मरीज पॉजीटिव आ चुके है। अगर यही हाल रहा तो इस महीने में यह संख्या 500 के पार पहुंचने मेें देरी नहीं लगेगी।

अक्टूबर में आए 174 पॉजिटिव

इस वर्ष डेंगू के मरीज अक्टूबर के बाद नवंबर में तेजी से बढ़ेे हैं। अक्टूबर में जहां पूरे महीने में 174 पॉजिटिव आए थे। वहीं इस महीने में 10 ही दिनों में 183 मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। वहीं डेंगू के मरीज अब हर क्षेत्र में बढ़ते ही जा रहे हैं।

डेंगू के मामलों में वृद्धि के यह तीन बड़े कारण

एक दिन पहले ही संभागायुक्त दीपक सिंह ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाने को कहा, लेकिन इस बीच डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इनके मुख्य तीन बड़ी वजह सामने आ रही हैं...

मौसम: मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते मच्छर बढ़ रहे हैं। तेज सर्दी पडऩे तक मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाना होगा।

मच्छर: घरों और आसपास पानी का जमाव होने से भी डेंगू का मच्छर पनप रहा हैै। लोगों में इसको लेकर जागरूकता नहीं होने से इसकी रोकथाम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लापरवाही: नगर निगम और मलेरिया विभाग दवा छिड़काव और डेंगू पीड़ित के घर के आसपास सर्वे का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन स्टाफ की कमी का रोना रोते हुए अपनी लापरवाही को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे निकले डेंगू पॉजिटिव

1 नवंबर 25

2 नवंबर 16

3 नवंबर 26

4 नवंबर 04

5 नवंबर 19

6 नवंबर 08

7 नवंबर 14

8 नवंबर 35

10 नवंबर 37