24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘महाराज के दरबार में राजा साहब’ : राजमाता माधवी राजे को श्रद्धांजलि देने जय विलास पैलेस पहुंचे दिग्विजय सिंह, देखें वीडियो

Tribute to Rajmata Madhavi Raje Scindia : राजमाता के देहांत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शुक्रवार को जय विलास पैलेस पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया से लगभग 20 मिनट बातचीत कर ढांढस बंधाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 May 2024, 12:50 PM IST

Tribute to Rajmata Madhavi Raje Scindia

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे। यहां वो सिंधिया रियासत ( Scindia State ) के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia ) के जय विलास पैलेस ( Jai Vilas Palace ) पहुंचे। जहां उन्होंने सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि ( Tribute to Rajmata Madhavi Raje Scindia ) अर्पित की। इस दौरान पूर्व सीएम ने सिंधिया के साथ लगभग 20 मिनट तक चर्चा भी की।

दिग्विजय सिंह 2020 में सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद पहली बार जय विलास पैलेस पहुंचे। हालांकि, दिग्विजय सिंह का यह दौरा राजनीतिक न होकर सिर्फ पारिवारिक था। दिग्विजय सिंह से मीडिया ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मैं ग्वालियर आया हूं, स्वर्गीय राजमाता के देहांत पर श्रद्धांजलि देने और ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवारजनों से मिलने के लिए।

यह भी पढ़ें- Traffic Rules : अब सड़क पर कहीं भी गाड़ी पार्क की तो खैर नहीं, वाहन जब्त करके पुलिस करेगी नीलामी

15 मई को राजमाता का हुआ था निधन

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया ने बीते 15 मई को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। पिछले कुछ महीनों से वो यहां इलाज के लिए भर्ती थीं। वो निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से पीड़ित थीं और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी।