
बैंक से डाक्टर की पत्नी का 35 लाख का गहना चोरी
ग्वालियर। नागरिक सहकारी बैंक से आयुर्वेद के रिटायर्ड चिकित्सक की पत्नी के 35 लाख रूपए कीमत के गहने चोरी हो गए। बुजुर्ग महिला लॉकर ऑपरेट करने आई थीं। उन्होंने गहने निकाले, जाते वक्त उन्हें वापस लॉकर में रखना भूल गईं। जब याद आया तब भाग कर बैंक गईं, लेकिन गहने नहीं मिले। परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस ने गहने चोरी की शिकायत लिखने में सात दिन लगा दिए।
चना कोठार कंपू निवासी, डा. अभय जैन 60 ने बताया नागरिक सहकारी बैंक की नया बाजार ब्रांच में खाता और लॉकर है। इसमें पत्नी सुनीता जैन के गहने और कुछ एफडीआर रखी हैं। 18 जुलाई को एफडीआर की जरूरत थी। पत्नी उसे लेने बैंक गईं। एफडीआर नहीं मिली। इसलिए दूसरे दिन फिर बैंक आईं। लॉकर में एफडीआर ढूंढनी थी इसलिए उसमें रखे गहने और दस्तावेज बाहर निकाले। वापस लौटते समय सारा सामान लॉकर में फिर रखा। लेकिन जल्दबाजी में गहनों की थैली बाहर रह गई। घर लौटकर सुनीता को याद आया गहने बाहर छूट गए हैं तो लपक कर बैंक गईं। लेकिन लॉकर रूम में गहने नहीं मिले।
कैमरा , बाहर फुटेज खाली
डा. जैन ने बताया लॉकर रूम में कैमरे नहीं हैं, बाहर गेट पर कैमरा लगा है उसे बैंक स्टाफ खराब बता रहा है। बाकी कैमरे में कोई लॉकर रूम में आता जाता नहीं दिखा है। बल्कि बैंक अधिकारी तो यह मानने को भी तैयार नहीं है गहने लॉकर रूम में बाहर छूटे हैं।
7 दिन तक जांच तब केस दर्ज
डा. जैन के मुताबिक कंपू थाने में भी तुरंत शिकायत की। पुलिस ने सात दिन जांच में लगा दिए। एसएसपी राजेश चंदेल को घटना बताई तब एफआइआर हुई।
600 ग्राम वजन का सोना चोरी
थैली में सोने की पांच चेन, पांच पेंडल समेत करीब 600 ग्राम सोना था। जेवर की कीमत 35 लाख रूपया है। डा. जैन का कहना है पत्नी अकेली बैंक गईं थीं। लॉकर रूम से उनके बाहर आने के बाद जो शख्स अंदर गया वही गहने लेकर चंपत हो गया। कंपू टीआइ दीपक यादव का कहना है बैंक के सीसीटीवी और लॉकर रूम में जाने वालों का रिकार्ड चैक किया है। फिलहाल गहने चुराने वाले का पता नहीं चला है।
Published on:
27 Jul 2023 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
