
विधानसभा चुनाव 2023 में कर्मचारियों में गुस्सा रहा। जिले की छह सीटों पर पोस्टल बैलेट में कांग्रेस की बढ़त दिखी। इस बार कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम और प्रमोशन को लेकर वोट किया। इसके अलावा डीए भी समय पर नहीं दिया गया। इस कारण कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ वोट किया। एमएलबी परिसर में कर्मचारियों में अपने वोट को लेकर काफी उत्सुकता थी।
इस बार कर्मचारियों को डाक मतपत्र घर के लिए नहीं दिए थे। कर्मचारी सुविधा केंद्र पर ही डाक मतपत्र से वोट डलवाया गया। आइआइटीटीएम में सुविधा केंद्र बनाया गया था। यहीं पर कर्मचारियों को चुनाव की ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद कर्मचारियों ने अपने वोट डाले। डाक मतपत्रों को कोषालय के मालखाने में रखा गया है। साथ ही ग्वालियर के कर्मचारी जो दूसरे जिले में कार्यरत हैं, उनका भी वोट डाक मतपत्र से डलवाया गया। डाक मतपत्र से प्रत्याशियों की बढ़त के आंकलन भी किए। कर्मचारियों के आंकलन रिजल्ट में सही निकले। 65 फीसदी से अधिक वोट कांग्रेस को मिला। 2018 की तुलना में ज्यादा वोट मिला है।
2023 में पोस्टल बैलेट पर मिले वोट
| विधानसभा | भाजपा | कांग्रेस |
| ग्वालियर ग्रामीण | 343 | 550 |
| ग्वालियर | 914 | 2278 |
| ग्वालियर पूर्व | 992 | 1851 |
| ग्वालियर दक्षिण | 685 | 1006 |
| भितरवार | 374 | 464 |
| डबरा | 358 | 800 |
(सपाक्स को कर्मचारियों ने वोट दिया था, पर 2023 में सपाक्स चुनाव नहीं लड़ी है)
Updated on:
04 Dec 2023 10:23 am
Published on:
04 Dec 2023 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
