
ग्वालियर. ग्वालियर से बड़ी खबर है यहां एक कार्यक्रम के दौरान मंच से मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर घायल हो गए। घटना राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई। जिसमें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री भारत सिंह, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद विवेक शेजलवकर समेत कई नेता कार्यक्रम में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए 10 फीट चौड़ा मंच बनाया गया था। जिस पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री भारत सिंह के साथ करीब 25 नेता मंच पर बैठे हुए थे।
देखें वीडियो-
मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री तोमर
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के दफ्तर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर घायल हुए हैं बताया जा रहा है कि उन्हें अंदरूनी चोट आई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जैसे ही मंत्री तोमर मंच से गिरे तो कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। तुरंत ही कार्यकर्ता भागते हुए उनके पास पहुंचे और संभालने का प्रयास किया। अंदरूनी चोट होने के कारण ऊर्जा मंत्री नरेन्द्र तोमर को अस्पताल ले जाया गया है।
देखें वीडियो-
Published on:
01 Jul 2021 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
