ग्वालियर

ग्वालियर-चंबल संभाग में आयकर विभाग, 371 करोड़ का लक्ष्य, दिसंबर तक मिले हैं सिर्फ 100 करोड़

financial year target for gwalior chambalsambhag income tax department : बाकी बचे ढाई माह में विभाग को 171 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र करना है। बताया जाता है कि आयकर विभाग इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए इस साल सर्वे और छापे की कार्रवाई करेगा।

2 min read
Jan 19, 2020
financial year target for gwalior chambalsambhag income tax department

ग्वालियर. ग्वालियर-चंबल संभाग में आयकर विभाग को 10 जिलों से वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 371 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था, इसमें से दिसंबर महीने तक करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक का लक्ष्य पूरा हो चुका है। बाकी बचे ढाई माह में विभाग को 171 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र करना है। बताया जाता है कि आयकर विभाग इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए इस साल सर्वे और छापे की कार्रवाई करेगा। यहां बता दें कि ग्वालियर रीजन में कुल करदाताओं की संख्या 2 लाख 75 हजार से अधिक है।

228 करोड़ से अधिक रिफंड में गए
15 दिसंबर 2019 तक आयकर विभाग ने 92.6 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया था। जानकारी के मुताबिक इस बार का नेट कलेक्शन 312 करोड़ का हुआ था, लेकिन रिफंड में 228 करोड़ रुपए चले जाने के कारण अब लक्ष्य पूर्ति में परेशानी आ रही है। गत वर्ष भी आयकर विभाग ने रिफंड में 177 करोड़ रुपए वापस किए थे।

टीडीएस विंग ने किया अपना लक्ष्य पूरा
आयकर विभाग की टीडीएस (टैक्स डिक्टेड एट सोर्सेस) विंग को इस वित्तीय वर्ष के लिए 185 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था लेकिन उसने दिसंबर महीने तक ही करीब 200 करोड़ प्राप्त कर लिए हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक ये आंकड़ा 250 करोड़ को पार करने की संभावना है।

डिमांड वाले करदाताओं को दिए जा रहे नोटिस
ग्वालियर कमिश्नरेट के सभी जिलों में डिमांड वाले मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आयकर विभाग की ग्वालियर कमिश्नरेट में किए गए आयकर रिटर्न असेसमेंट में अब तक के 3171 ऐसे मामले निकल कर आए हैं जिनमें कि विभाग ने 1700 करोड़ की डिमांड निकाली है।

लक्ष्य पूरा कर लिया है
इस वित्तीय वर्ष के लिए विभाग की ओर से 185 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था, जो हमने दिसंबर में ही पूरा कर लिया था। उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक ये आंकड़ा 250 करोड़ को पार कर जाएगा।
केके सिंह, आयकर अधिकारी, आयकर विभाग टीडीएस विंग

Published on:
19 Jan 2020 02:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर