
जयपुर में तीन दिन तक रुके थे बदमाश, रोजाना खाते थे मटन बिरयानी
ग्वालियर। शहर के पिंटो पार्क में दो गुटों में फायरिंग का मामला सामने आया है। वर्चस्व की इस लड़ाई में दोनों ही गुटों के दो लोग घायल हो गए हैं। घायल होने वाले दोनों ही शख्स छात्र हैं। लेकिन उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक छात्र पेट में छर्रे व हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है, तो दूसरे को पैर में गोली लगी है। बीच सड़क पर गोलीबारी की घटना के बाद यहां दहशत का माहौल है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान के आधार पर दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
अन्नी है 12वीं का छात्र, तो अमन बीकॉम का स्टूडेंट
एक छात्र जिसके पैर में गोली लगी है। उसका नाम अन्नी उर्फ रोहित पाल पुत्र हरिसिंह पाल है। वह 12वीं का छात्र है और शहर के गोला का मंदिर पिंटो पार्क शिव कॉलोनी में रहता है। उसकी जड़ेरुआ गांव निवासी अमन यादव पुत्र नरेश यादव से इलाके में वर्चस्व को लेकर पुरानी लड़ाई चल रही है। अमन भी बीकॉमफस्र्ट इयर का छात्र है। दोनों पर ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था। तब अन्नी ने अमन यादव से पैर छूकर माफी मांगी थी। उसका आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया था। उसके बाद वह उसे उसी वीडियो को लेकर मजाक उड़ा रहे थे। जिस पर फिर विवाद हो रहा था।
शुक्रवार को फिर छिड़ा विवाद, तो कर दी फायरिंग
शुक्रवार को हुए विवाद में दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इसमें एक तरफ से अन्नी पाल तो दूसरी तरफ से अमन यादव घायल हुए हैं। घायल अन्नी पाल का कहना है कि वह किसी शादी में जाने के लिए राजेन्द्र सिंह के मार्केट के बाहर खड़ा था। तभी अमन यादव अपने साथियों अमर, शिवम तोमर व ऋषभ सिंह के साथ आया। पहले मारपीट की फिर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। जिसमें एक गोली अन्नी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसने मदद के लिए छोटू परिहार को बुलाया और अस्पताल पहुंचा। वहीं अमन यादव के पक्ष का कहना है कि अन्नी की तरफ से गोलियां चलाई गईं। जिसमें अमन को हाथ में गोली लगी है और पेट में छर्रे लगे हैं।
गोलीबारी से मच गई दहशत, भागने लगे लोग
घटना स्थल पिंटो पार्क का बाजार है। राजेन्द्र सिंह के मार्केट के पास गोलीबारी हुई। जिस समय यह फायरिंग हुई वहां काफी लोग थे और खरीदारी कर रहे थे। गोलीबारी होते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग यहां-वहां छुपने के लिए भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। लोगों का कहना है कि करीब 8 से 10 गोलियां चली हैं।
इनके खिलाफ किए मामले दर्ज
गोला का मंदिर थाना में दर्ज मामले के तहत अन्नी पाल की शिकायत पर फायरिंग करने वाले अमन यादव, ऋषभ, शिवम तोमर और अमर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से घायल अमन यादव की शिकायत पर छोटू परिहार, रोहित पाल, अभिषेक गुर्जर, पोपट तोमर व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
Updated on:
02 Dec 2022 05:06 pm
Published on:
02 Dec 2022 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
