17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: योग्य व्यक्ति ही मप्र का मुख्यमंत्री बनेगा: रविशंकर

भाजपा नेता बोले... कांग्रेस नेता राजनीति में नया शब्द लेकर आए हैं कुर्ता फाड़

2 min read
Google source verification
bjp_and_congress_words_war.jpg

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है, चुनाव के बाद पार्टी का संसदीय बोर्ड विधायकों से चर्चा कर मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लेता है। चिंता न करें, योग्य व्यक्ति को ही मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। शिवराज ङ्क्षसह चौहान ही मुख्यमंत्री रहेंगे, इस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा। बुधवार को ग्वालियर दौरे पर आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा, मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता राजनीति में एक नया शब्द लेकर आए हैं कुर्ता फाड़। जब एक व्यक्ति जो मुख्यमंत्री पद का दावेदार है वो दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री को कहे कि, जाओ उनका कुर्ता फाड़ो तो ये विश्वास का संकट है, राजनीतिक स्वार्थ का टकराव है। राजनीति में थोड़ा बहुत विरोध हो सकता है लेकिन दो बड़े नेता ऐसे शब्दों का प्रयोग सार्वजनिक रूप से करें तो ये चिंता का विषय है। मध्यप्रदेश की जनता ने ये सुना है। दोनों को दिल्ली बुलाया गया है। क्या दोनों के दिल्ली जाने से रिश्ते बनेंगे या फिर गड़बड़ाएंगे।

500 वर्ष गुलामी के बाद भव्य राम मंदिर बन रहा
- रविशंकर प्रसाद ने कहा, 500 वर्षों की गुलामी के बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है 22 जनवरी को इसका उद्घाटन होगा।
- अगर भगवान राम के पोस्टर लगे तो इसमें परेशानी क्या है। मध्यप्रदेश के लोगों को आस्था से बड़ा लगाव है। कांग्रेस को भगवान राम के पोस्टर से परेशानी है।
- अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो राम मंदिर का खुलकर विरोध करें। हमें तो गर्व है की राम मंदिर बन रहा है। हमारे लिए राम मंदिर चुनाव से बढक़र है।

भाजपा के शासन में दलितों पर बढ़े हैं अत्याचार
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने लगाया आरोप, राजपूत बोले
ग्वालियर. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित व कमजोरों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे ज्यादा घटनाएं हो रहीं हैं। भाजपा के शासनकाल में दलित सुरक्षित नहीं हैं। राम मंदिर के मुद्दे पर रविशंकर प्रसाद के बयान के जवाब में कहा कि मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बन रहा है। इस कारण मंदिर सरकार बनवा रही है। रविशंकर प्रसाद के पिताजी इस मंदिर को नहीं बनवा रहे हैं। राजपूत बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुरैना के सिविल लाईस थाने के अंतर्गत आने वाले मुंगावली गांव में पुलिस हिरासत में एक बुजुर्ग दलित मलखान जाटव की संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत वारंटी रामविलास जाटव को पकडऩे गई थी। पुलिस उसके पिता मलखान जाटव और भतीजे को कार में ले आई। पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस की मारपीट से 65 वर्ष के मलखान जाटव की अस्पताल में मौत हो गई। ग्वालियर चंबल संभाग सहित पूरे प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। साथ ही बलात्कार व छेड़छाड़ के मामले भी हुए हैं।

भिंड में भी घटनाएं
- भिंड जिले के गोरमी निवासी दलित युवक के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक को पीटा गया और उससे जय श्री राम का नारा बुलवाया गया था।
- भिंड जिले की गोहद पंचायत में पंचायत सचिव द्वारा पढ़ी लिखी दलित सरपंच को ज़मीन पर बिठाया कर अपमानित किया गया था।
- भिंड देहात थाना क्षेत्र के दबोहा गांव में एक विवाद को सुलझाने में युवकों के सिर मुंडवाए गए थे और उन्हें गांव में घुमाया गया था।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023 : ग्वालियर की इन विधान सभा सीटों पर जातिगत समीकरण बिगाड़ेंगे खेल