24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन ‘लाड़ली बहनों’ के पास है कार, आय भी 3 लाख से ज्यादा, फिर क्यों चाहिए 1 हजार ?

-2297 लाड़ली बहनों के फॉर्म निरस्त-इनके पास कार व आय भी तीन लाख से अधिक

2 min read
Google source verification
ldli.jpg

Ladli Behna Yojana

ग्वालियर। जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 3 लाख 8 हजार 192 फॉर्म भरे गए। इसमें 2297 बहनों के फॉर्म निरस्त हो गए हैं। 50 बहनों ने खुद योजना का लाभ लेने से मना कर दिया। इनकी आय तीन लाख रुपए से अधिक थी और पति के पास कार या दूसरा चार पहिया वाहन था। जो पात्र पाई गई हैं, उनके खाते में 10 जून को 1001 रुपए आएंगे।

तीन महीने पहले लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरना शुरू हुए थे। हर विभाग के अधिकारी को इस योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए। शहर व गांव में अभियान चलाया गया और बैकों में भी शिविर लगाए गए। जिले में 3 लाख 8 हजार 192 फॉर्म भरे गए। उनके खाते डीबीटी भी हो चुके हैं। खातों में रुपए पहुंच रहे हैं या नहीं एक-एक रुपए ट्रांसफर करके देख लिया गया है। 10 जून को दो लाख 92 हजार 24 महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए पहुंच जाएंगे।

राहुल पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास का कहना है कि सिंगल क्लिक से 10 जून को दो लाख 92 हजार 24 महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। कितनी महिलाओं के खाते में रुपए पहुंच सके, यह स्थिति तभी स्पष्ट होगी।

इस वजह से निरस्त हुए फॉर्म

● ऐसी महिलाओं ने भी फॉर्म भर दिया, जिनके परिवार की आय तीन लाख रुपए से अधिक थी।

● दूसरी शासकीय योजना का भी लाभ ले रही थीं और लाड़ली बहना का भी फॉर्म भर दिया। जिनके पति शासकीय सेवा में थे, उन्होंने भी फॉर्म भर दिया।

● जिन 50 महिलाओं ने अपना नाम खुद निरस्त करने का आवेदन दिया है, उन्हेें गाइड लाइन की जानकारी नहीं थी।

● कई महिलाओं के आवेदनों पर आपत्तियां थी, जिसके चलते फॉर्म निरस्त हुए।

नगरीय निकायों में इतने फॉर्म भरे

नगर निगम ग्वालियर- 160172

नगर पालिका डबरा- 20696

जनपद पंचायत भितरवार- 34940

जनपद पंचायत डबरा- 31584

जनपद पंचायत घाटीगांव- 22122

जनपद पंचायत मुरार- 24685

नगर परिषद आंजतरी- 1970

नगर परिषद भितरवार- 3715

नगर परिषद बिलौआ 2414

नगर परिषद मोहना 3380

नगर परिषद पिछोर 2514

16 हजार महिलाओं के खाते डीबीटी नहीं हो सके

जिले में 16 हजार महिलाओं के खाते डीबीटी नहीं हो सके हैं। इस कारण इनके खाते में रुपए नहीं पहुंचेंगे। इनके खाते डीबीटी कराए जा रहे हैं। इसके लिए बैंक अधिकारियों की बैठक ली जा रही है।