26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

48 उपभोक्ताओं के बिल की राशि पचा गया बिजली घर का बाबू

फर्जी दस्तावेज तैयार करके ऑनलाइन भुगतान बताकर की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

rishi jaiswal

•

May 11, 2016

froud by cleark

froud by cleark

ग्वालियर।
फर्जी दस्तावेज तैयार करके ऑनलाइन भुगतान बताकर उपभोक्ताओं के 4 लाख 24 हजार रुपए पचाने वाले बिजली घर के बाबू के खिलाफ इंदरगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एफआईआर के बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया।


पुलिस के मुताबिक इकबाल कुरैशी रोशनी घर स्थित बिजली घर में बाबू है। उसने 48 उपभोक्ताओं के बिजली का बिल जमा न करके उनके पैसे पचा लिए। उसने 18,19,20 फरवरी की फर्जी सूची बनाकर अधिकारियों के हस्ताक्षर कर ऑनलाइन पैमेंट बताया। जब विभाग में पैसा नहीं पहुंचा तो मामले की जांच हुई। तब इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। उपमहाप्रबंधक पीके जैन ने इंदरगंज थाने में शिकायत की। मंगलवार को पुलिस ने इकबाल कुरैशी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया।