12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस पर लगा था ज्यादती करने का आरोप उसी लड़के के साथ रहने की जिद परअड़ी लड़की, कोर्ट में हुआ जमकर हंगामा

जिद पर अड़ गई और बोली कि अब मै तुम्हारे साथ ही रहूंगी। नहीं रखा तो सड़क पर वाहन के आगे कूदकर अपनी जान दे दूंगी। जिद पर अड़ी युवती ने इसको लेकर कोर्ट प

2 min read
Google source verification

image

Gaurav Sen

Aug 05, 2017

rape case

ग्वालियर/श्योपुर। एक युवक को न्यायालय ने दुष्कर्म के केस में बरी कर दिया। युवक के कोर्ट से बाहर निकलते ही पीडि़त युवती (जिसने युवक पर शोषण का आरोप लगाया) उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई और बोली कि अब मै तुम्हारे साथ ही रहूंगी। नहीं रखा तो सड़क पर वाहन के आगे कूदकर अपनी जान दे दूंगी। जिद पर अड़ी युवती ने इसको लेकर कोर्ट परिसर के बाहर हंगामा कर दिया।

MUST READ: इन दो वजहों से जरूरी है पैनकार्ड, परेशानी से बचने के लिए जल्द बनावाऐं इसे


कोतवाली पुलिस को जब हंगामें का पता चला तो दोनों को थाने ले गई और युवती को उच्च न्यायालय में काननूी कार्रवाई करने की समझाइश देकर उसे शांत कराया। मामला शहर श्योपुर का है। वर्ष २०१६ में जयपुर की एक युवती बबली (परिवर्तित नाम), रोमेश नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गई। युवती के परिजनों ने शिकायत की तो जयपुर थाना पुलिस ने युवती को बरामद किया और उसकी रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। साथ ही युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। करीब सालभर बाद मामले में गुरुवार को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए युवक रोमेश को बरी कर दिया।

MUST READ: थाने के पास से झपटमारों ने छीना मंगलसूत्र, पुलिस वालों ने नहीं लिया कोई एक्शन


युवक बरी होने के बाद जैसे ही कोर्ट से बाहर निकला,उसे रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ने रोका और कहा कि मै तुम्हारे साथ रहना चाहूती हूं। क्योकि मैने तुम्हे केस से बरी करवाने के लिए न सिर्फ कोर्ट में अपने बयान बदले। युवक के इंकार करते ही युवती ने हंगामा कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक और युवती को थाने लाई और समझाइश दी।

वीरपुर से लापता युवती जौरा से बरामद
वीरपुर. करीब तीन माह वीरपुर से लापता हुई युवती को वीरपुर थाना पुलिस ने मुरैना जिले के जौरा कस्बे से बरामद कर लिया है। साथ ही उस युवक को भी पकड़ लिया है,जिसके साथ युवती गई थी। थाना प्रभारी वीरपुर कोक सिंह कुशवाह ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया है कि वह अनिल आर्य निवासी जयपुर के साथ अपनी मर्जी से गईथी। फिलहाल युवती को परिजनों के सुपुर्दकर दिया है।