6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को पिटाने वाला बनेगा घर जमाई, सास-ससुर करेंगे सेवा

आश्चर्य की बात तो यह है कि इस दौरान सास-ससुर को भी जमाई का ख्याल रखने के आदेश दिए हैं।

2 min read
Google source verification
पत्नी को पिटाने वाला बनेगा घर जमाई, सास-ससुर करेंगे सेवा

पत्नी को पिटाने वाला बनेगा घर जमाई, सास-ससुर करेंगे सेवा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में एक पति को अपनी पत्नी की पिटाई करने की अनूठी सजा मिली है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया था, कोर्ट ने इस मामले में पति को पत्नी के घर रहने के आदेश दिए हैं, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस दौरान सास-ससुर को भी जमाई का ख्याल रखने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार एक पत्नी ने कोर्ट में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कराया, इसी के साथ दो साल के बेटे को भी जबरन अपने साथ रखने का आरोप लगाया, इस दौरन महिला के माता पिता भी मौजूद थे, इस मामले की अगली सुनवाई से पहले कोर्ट ने आदेश दिया कि पति पत्नी एक माह तक साथ रहें, लेकिन महिला ने फिर से मारपीट की आशंका जताई, इस पर कोर्ट ने कहा पति अपने दो साल के बेटे के साथ पत्नी के घर रहे, वहीं सास ससुर को भी जमाई की देखभाल करने को कहा, कोर्ट के इस आदेश को सभी ने माना, अब करीब एक माह तक पति अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहेगा, इसके बाद अगली सुनवाई होगी।

22 मार्च को होगी अगली सुनवाई

बताया जा रहा है कि ग्वालियर के सेवा नगर निवासी गीता रजक ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। जिसके तहत गीता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे काफी परेशान करते थे, उन्होंने उसे जबरन घर से बाहर कर दिया, जबकि पति का कहना है कि महिला खुद अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई, इस मामले में पति गणेश रजक की तरफ से एडवोकेट रवि चौधरी ने पैरवी कर रहे हैं, पति ने यह भी कहा कि वह पत्नी को अपने साथ रखने को तैयार है। इस पर कोर्ट ने दोनों को एक साथ बच्चे को साथ लेकर रहने के आदेश दिए, हो सकता है तब तक दोनों के मन बदल जाएं और हमेशा एक साथ प्रेम से रहने लगे।

यह भी पढ़ें : यूक्रेन से निकले 2 स्टूडेंट इस रास्ते से होकर पहुंचे स्वदेश

सास-ससुर रखेंगे ध्यान
कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला के माता पिता भी मौजूद थे, जिन्हें ये आदेश दिया कि वे भी अपने जमाई के साथ बेहतर व्यवहार करें, इस आदेश का महिला के माता पिता ने स्वागत किया और एक माह के लिए ससुराल में रहने के लिए हां कर दी।